Horoscope Today, May 06, 2019: कर्क राशि के जातकों को बाहर का खाना खाने से बचना होगा नहीं तो पाचन क्रिया काफी खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही आपको यात्रा पर धन खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी जिससे की आपकी आर्थिक स्थिति नहीं बिगड़ पाए। यहां जानिए अपना दैनिक वित्त, लव और स्वास्थ्य राशिफल…
Health Horoscope Today, May 06, 2019:
मेष राशिफल: पैरों में दर्द से संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब रहने के चलते अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।
वृषभ राशिफल: सेहत के लिए दिन शुभ है। आप तरोताजा महसूस करेंगे। जिस कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल: किसी भी रोग को छोटा समझकर नजरअंदाज ना करें। नहीं तो स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातक बाहर का खाना खाने से बचें। नहीं तो पाचन क्रिया ज्यादा खराब होने की संभावना है।
Highlights
सिंह राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशिफल: परिवार में बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। आज आपको कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
तुला राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अगर यात्रा पर जाना जरूरी हो तो जरूरत की सभी दवाइंया साथ में रखना ना भूलें।
वृश्चिक राशिफल: बिजली उपकरणों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार हैं। साथ ही आग से संबंधी काम करते समय भी सावधानी रखें।
धनु राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। अपनी अच्छी दिनचर्या को बनाए रखें।
मकर राशिफल: आज आप अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में बदलाव के साथ-साथ योग को भी अपने दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: मानसिक परेशानी ज्यादा रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। तनाव को दूर करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मीन राशिफल: आपके स्वास्थ्य के लिए दिन समामान्य रहने के आसार हैं। किसी खास मित्र को हेल्थ से जुड़े फायदेमंद टिप्स दे सकते हैं।
मेष राशिफल: विवाह के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपकी लव लाइफ में परिवार के किसी सदस्य का भरपूर साथ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। पुराने प्रेम संबंधों में मधुरता आने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: दांपत्य जीवन में कलह होने के आसार हैं। संतान पक्ष से भी दुख झेलना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। जिससे की आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आ सके।
सिंह राशिफल: आज आप अपने लव पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। साथ ही आपको किसी से कोई खास गिफ्ट मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: दोस्तों के साथ संबंध काफी अच्छे रहने की उम्मीद है। लेकिन आपकी लव लाइफ में कुछ अनबन हो सकती है।
तुला राशिफल: शादीशुदा जातकों के रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
वृश्चिक राशिफल: आज आपकी लव लाइफ के बारे में घर वालों को पता चल सकता है। लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें मनाने में सफल हो पाएंगे।
धनु राशिफल: परिवार में बच्चों को लेकर पति पत्नी के बीच में झगड़ा होने की संभावना है। अविवाहित जातकों को प्यार में धोखा मिल सकता है।
मकर राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहने की उम्मीद है। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन किया जा सकता है।
कुंभ राशिफल: आज आपका साथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है। जिस वजह से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। साथ ही लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।
मीन राशिफल: आज आपका पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। टूटे हुए प्रेम संबंध फिर से जुड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मेष राशिफल: धन हानि के योग बन रहे हैं। कहीं भी पैसा लगाते समय सावधानी बरतें। बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल: धन लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशिफल: निवेश करने के लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन लेन-देन करने से बचना होगा। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।
कर्क राशिफल: यात्रा पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन संभलकर खर्चा करेंगे तो आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी।
सिंह राशिफल: बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। फूड से जुड़े बिजनेस में फायदा मिल सकता है। नौकरी वालों को नए अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। वाहन पर ज्यादा पैसा खर्च होने की संभावना है।
तुला राशिफल: विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं। नौकरी वाले जातकों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल: आज आपके बॉस से आपके संबंध कुछ खराब हो सकते हैं। इसलिए किसी भी काम को सावधानी से करें जिससे की उसमें गलती की संभावना कम हो।
धनु राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ रहने की उम्मीद है। नया काम शुरु किया जा सकता है। निवेश के लिए भी दिन उत्तम है।
मकर राशिफल: आपकी कोई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। लाभ होने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशिफल: बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों की रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है।
मीन राशिफल: खर्चे ज्यादा होने के आसार हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।