Horoscope Today, May 01, 2019: सिंह राशि वाले जातकों को आंखों संबंधी रोग परेशान कर सकता है लेकिन आपकी लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। साथ ही धनु राशि के जातकों को अपने दुश्मनों से बचकर रहना होगा। और बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने के आसार हैं इसके लिए जानें अपना लव, वित्त और स्वास्थ्य राशिफल…

Health Horoscope Today, May 01, 2019:

मेष राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने खान-पान में सुधार लाने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना खाने से आपको बचना होगा। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल: आज किसी खास मित्र की तबीयत अचानक से खराब होने की वजह से आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। दिन में एक बार योग और ध्यान जरूर करें।

मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन बेहतर साबित होगा। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। अपनी स्वस्थ दिनचर्या को बनाए रखें।

Live Blog

15:17 (IST)01 May 2019
कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशिफल: बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। हल्का बुखार आने की संभावना है। किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

सिंह राशिफल: परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आने की उम्मीद है। लेकिन इस राशि के जातकों को आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशिफल: किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। आज चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैरों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

15:04 (IST)01 May 2019
तुला, वृश्चिक और धनु स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल: किसी पुराने रोग के फिर से उभरने की स्थिति बन सकती है। इसलिए सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

वृश्चिक राशिफल: काम का बोझ बढ़ने की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

धनु राशिफल: इस राशि के जातकों को कमर दर्द और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। किसी भी छोटे रोग को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह की समस्या के बारे में डॉक्टर से सलाह लें।

14:36 (IST)01 May 2019
मकर और कुंभ स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: गर्मी के मौसम में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। पानी पीने की मात्रा बढ़ाएं।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। खासकर पश्चिम दिशा की यात्रा करने से आपको बचना होगा।

14:09 (IST)01 May 2019
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशिफल: बिजली के सामान का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दिल के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना होगा। अचानक से कोई तकलीफ बढ़ सकती है।

13:46 (IST)01 May 2019
Love Horoscope Today, May 01, 2019: मेष लव राशिफल

मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। पार्टनर की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और हमसफर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

13:20 (IST)01 May 2019
वृष, मिथुन और कर्क लव राशिफल

वृषभ राशिफल: विवाहित लोगों के संबंधों में मजबूती आने के आसार हैं। नए प्रेमियों के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। मूवी देखने जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल: आज आपके प्रेम संबंधों को घर वालों का सहयोग मिलने की उम्मीद है। शादी के भी शुभ संयोग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आपको सफलता मिलने की ज्यादा उम्मीद दिखाई दे रही है। शादीशुदा जातक आज अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कोई सरप्राइज दे सकते हैं।

12:43 (IST)01 May 2019
सिंह और कन्या राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ

सिंह राशिफल: दिन आपकी लव लाइफ के लिए शुभ साबित होगा। पुरानी अनबन से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना है।

कन्या राशिफल: पार्टनर की इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने वाद विवाद सुलझने की उम्मीद है। किसी खास मित्र की वजह से आपके लव रिलेशन में मजबूती आएगी।

12:04 (IST)01 May 2019
तुला और वृश्चिक लव राशिफल

तुला राशिफल: काम में व्यस्त रहने के कारण अपने साथी के लिए समय निकालने में परेशानी होगी। जिस कारण आपके लव रिलेशन काफी खराब हो सकते हैं। शांत मन और दिमाग से अपने हसमफर को समझाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल: किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपका लव रिलेशन खराब हो सकता है। अपने रिश्ते में विश्वास को बनाए रखें। क्योंकि किसी गलतफहमी की वजह से रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

11:53 (IST)01 May 2019
धनु और मकर लव राशिफल

धनु राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहेगा। नए लव रिलेशन बनने की उम्मीद है। शादी के लिए किसी का प्रपोजल आ सकता है।

मकर राशिफल: आज आप अपने कार्यस्थल पर किसी की तरफ अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं। लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए आपको थोड़ा रुकना पड़ सकता है।

11:43 (IST)01 May 2019
कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशिफल: आपका अपने पार्टनर के साथ हर छोटी बात पर झगड़ा होने की संभावना है। अपने इगो को अपने से दूर करें और अपने लव पार्टनर की बात समझने की कोशिश करें।

11:07 (IST)01 May 2019
मीन राशि वालों का लव राशिफल

मीन राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन खुशियों भरा रहने की उम्मीद है। बच्चों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।

10:42 (IST)01 May 2019
Finance Horoscope Today, May 01, 2019: मेष, वृषभ और मिथुन आर्थिक राशिफल

मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशिफल: नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी मनचाही जगह ट्रांसफर होने की उम्मीद है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशिफल: व्यापारियों को दिन की शुरुआत में थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। साथ ही बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें।

09:59 (IST)01 May 2019
जानिए कर्क और सिंह राशि वालों का आर्थिक राशिफल

कर्क राशिफल: आज आपका कार्यलस्थल पर प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। आपकी आय बढ़ने के भी आसार दिख रहे हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों को विदेश मामलों से फायदा मिल सकता है। घर में कोई नया वाहन आने की उम्मीद है। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

09:16 (IST)01 May 2019
कन्या राशि आर्थिक राशिफल

कन्या राशिफल: निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। कर्ज का पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। खेती बाड़ी से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है।

08:48 (IST)01 May 2019
तुला और वृश्चिक आर्थिक राशिफल

तुला राशिफल: अचनाक से कहीं धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशिफल: आज आपका धन दान पुण्य के कार्यों में ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

08:31 (IST)01 May 2019
जानिए धनु आर्थिक राशिफल

धनु राशिफल: ऑफिस में अपने दुश्मनों से बचकर रहें। बॉस द्वारा दिए गए हर काम को सावधानी से करें जिससे किसी भी प्रकार की गलती ना हो।

08:12 (IST)01 May 2019
मकर राशि वालों का आर्थिक राशिफल

मकर राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की उम्मीद है। आय में भी बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है।

07:50 (IST)01 May 2019
कुंभ वालों की आर्थिक स्थिति खराब रहने के आसार हैं

कुंभ राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की आय बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

07:19 (IST)01 May 2019
मीन आर्थिक राशिफल

मीन राशिफल: खर्चे ज्यादा होने की वजह से आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। इसलिए जरूरी कामों पर ही पैसा खर्च करें।