Horoscope Today, June 01, 2019: वित्त मामलों के लिए आज मिथुन राशि वालों का दिन शुभ रहने के आसार हैं। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। और लव लाइफ की बात करें तो कन्या राशि के जातकों को आज शादी का प्रपोजल आ सकता है लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। यहां जानें अपना आर्थिक और लव राशिफल…
love Horoscope Today, June 01, 2019
मेष राशिफल: आज आप अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते है। परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश फिलहाल पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को प्यार में धोखा मिल सकता है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।
Highlights
मीन राशिफल: लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करने के लिए दिन शुभ है। हो सकता है कि आपको अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिल जाए। दोस्तों के साथ संबंधों में भी मधुरता आएगी।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वाले अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को अपने जरूरी कार्यों में अपने लव पार्टनर का सहयोग मिल सकता है। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की भी योजना बन सकती है।
धनु राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होने से संबंधों में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन दोस्तों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन खुशियों भरा रहने के आसार हैं।
तुला राशिफल: नए लव रिलेशन में तनाव हो सकता है। किसी न किसी कारण झगड़ा होता रहेगा। प्रमी की कई बात आपको ज्यादा बुरी लग सकती है।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों को शादी का प्रपोजल आने की संभावना है। लेकिन किसी भी व्यक्ति से शादी करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें जिससे की धोखा ना मिल पाए।
सिंह राशिफल: आपका गुस्सा आपके प्रेम संबंधों में काफी तनाव उत्पन्न कर देगा। मन काफी परेशान रहेगा। लेकिन किसी मित्र की सहायता से आपके प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं।
कर्क राशिफल: विदेश में रह रहे प्रेमी से मुलाकात होने के आसार हैं। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को प्यार में धोखा मिल सकता है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश फिलहाल पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशिफल: आज आप अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते है। परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है।
वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। जमीन से जुड़े विवाद सुलझने के आसार हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मेष राशिफल: निवेश करने के लिए दिन अच्छा साबित होगा। नौकरी करने वालों की कार्यस्थल पर साख बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों की वित्त स्थिति काफी खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। धन को जरूरी चीजों में ही खर्च करें।
कुंभ राशिफल: संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है। किसी शुभ कार्य में धन ज्यादा खर्च होगा।
मकर राशिफल: धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलती दिखाई दे रही है। आज किये गये निवेश का भविष्य में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार में हानि झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जमीन से जुड़े बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
तुला राशिफल: आज किसी व्यक्ति को कर्ज देने से बचें। घर में अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसलिए सावधानी से धन खर्च करें।
कन्या राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
सिंह राशिफल: करियर के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विदेश जाने के भी शुभ योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल: आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी निवेश में पैसा डूबने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करने से बचें।