Horoscope (Rashifal) Today 31 January 2020, Rashifal Today: आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा है तो कुछ को साल के पहले माह की आखिरी तारीख पर सावधानी बरतने की जरूरत है। माह के अंतिम दिन को खुशीपूर्वक बिताने के लिए आप अपने राशिफल को जान लें। जानिए कैसा रहेगा 2020 के पहले माह का आखिरी।

Today Horoscope , Love Rashifal, 31 January 2020:

मेष राशिफलः वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दिन बिजी रहेगा और खर्च बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखकर कार्य व्यवहार करें। विवाद में न उलझें।

वृष राशिः आशाओं और इच्छाओं पर कंट्रोल करें। धनलाभ का योग है। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। इच्छाओं पर नियंत्रण करें।

मिथुन राशिः आय के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार मिलेगा और कार्यक्षेत्र में लोगों द्वारा मदद मिलेगी। जिस काम को आज किया उसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें वरना हानि होगी।

कर्क राशिः बैचेनी से राहत मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी और आशाएं उमड़ेंगी। कार्यस्थल पर लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। मन की बातों को किसी दूसरे के साथ शेयर न करें। धन प्राप्ति होगी।

सिंह राशिः दिन आपके लिए प्रतिकूल है। कदम-कदम पर आपको सावधानी बरतने होगी। कुछ भी करने से पहले 2 से 3 बार सोचें। किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें। यात्रा करने से बचें। मन में आशा-निराशा के भाव उमड़ेंगे।

कन्या राशिः बिजनेस में फायदे मिलेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति के जरिए लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे।

तुला राशिः जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। मेहनत का फल आज मिलेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशिः मन में आशा-निराशा का भाव रहेंगे। क्रोध पर कंट्रोल करें और चिंता करने की बजाए समाधान खोजें। प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी सिर्फ सोच विचार से नहीं। बातचीत में सौम्यता लाएं।

धनु राशिः कर्ज में लेन-देन से बचें। व्यापारियों और नौकरीपेश के लिए दिन सामान्य रहेगा। अंजान व्यक्ति से सोच-समझकर ही मित्रता बढ़ाएं। फालतू के विवाद से दूर रहें। आपके द्वारा कही गई छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

मकर राशिः रुके हुए कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। लाभ मिलेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किस्मत साथ देगी।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। साहस बढ़ेगा और प्रयास में सफलता मिलेगी। नए की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें।

मीन राशिः परेशानी से छुटकारा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिजन आपकी सहायता करेंगे। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रगति होगी। भाग्य साथ देगा।