Conjunction Of Saturn And Venus 2024:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि दिसंबर में धन के दाता शुक्र और कर्मफल दाता शनि देव की युति बनने जा रही है। शनि और शुक्र दोनों में मित्रता का भाव है ऐसे में इन दोनों की युति बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही 2025 की शुरुआत में इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छा चलेगा। साथ ही अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि और शुक्र का संयोग कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही जिन लोगों को काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको माता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024