Rahu Transit in Pisces 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा तो वहीं कुछ ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। मतलब पूरी साल उसी राशि मेंं ही संचरण करेंगे। जिसमें राहु ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि राहु ग्रह साल 2024 में मीन राशि में ही भ्रमण करेंगे। साथ ही राहु ग्रह अपनी सप्तम दृष्टि केतु पर डालेंगे, जो कन्या राशि में स्थित हैं। साथ ही मीन राशि के स्वामी गुरु मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे राहु और गुरु के बीच त्रिएकादश योग बनेगा, जिसको ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको राहु ग्रह समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ और पद, संपत्ति का लाभ दिलाएंंगे। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण कर थे और वह अब आपकी राशि से निकलकर मीन में पहुंच गए हैं। इसलिए इस समय आपको आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे। साथ ही आपके अंदर रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ेगी। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ भी होगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपकी जीवनशैली में भी काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी आप शामिल होंगे। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

राहु ग्रह का मीन राशि में संचरण आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए व्यापारियों के लिए साल 2024 काफी फायदेमंद रहेगा, कारोबार में अच्छा लाभ होगा और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। वहीं राहु ग्रह आपकी इनकम में इजाफा करेंगे। साथ ही जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अटके धन की प्राप्ति भी होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके करियर में तरक्की होगी। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु का मीन राशि में संचऱण हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। इसलिए  साल 2024 में अपना नया बिजनस भी शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको साल भर फायदा मिलता रहेगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं आपको इस साल वाहन और प्रापर्टी का भी सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों और टीम के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप आसानी से सभी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024