Guru Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार 28 दिसंबर को देवताओं के गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह समृद्धि, ऐश्वर्य, ज्ञान और पद और प्रतिष्ठा के कारक हैं। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में हो रहे परिवर्तन को विशेष माना जा रहा है। साथ ही गुरु ग्रह के मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को भी मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी साल 2024 की शुरुआत में किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। करियर में आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे और आपके आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपका झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से देश और विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु बृहस्पति का मार्गी होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपे पराक्रम की वृद्धि होगी और जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के जातक सारे कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। साथ ही गुरु ग्रह की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही निवेश से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और साथ मिलकर संपत्ति में वृद्धि की योजना बनाएंगे। इस अवधि में आपकी जीवनशैली में भी काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024