नया 2024 जल्द शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नया साल काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस साल कई शुभ योगों का निर्माण होने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी लेकर आएगा। ऐसे में कर्मफलदाता शनि और देवताओं के गुरु बृहस्पति अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। साल 2024 में शनि कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन उनकी स्थिति में बदलाव होगा। वहीं गुरु बृहस्पति की बात करें, तो मई तक अपनी स्वराशि मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि और गुरु कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लकी साबित हो सकते हैं। जानिए नए साल में किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शनि दोनों की ग्रह व्यक्ति को रंक से राजा बनाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में साल 2024 में कुछ राशियों के साथ होने वाला है। गुरु और शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ वाहन, घर, संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में गुरु आपकी राशि में विराजमान है। आपके भाग्य भाव यानी नौवे घर को देख रहे हैं। ऐसे में आपका भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मई 2024 में वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन धन लाभ के पूरे असर मिलेगा। इसके साथ ही शनि स्वयं के मूल त्रिकोण राशि में विराजित है, जो आपके ग्यारहवें भाव में है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। आर्थिक स्थिति सही होगी। इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के लिए भी नया साल काफी लकी साबित हो सता है, क्योंकि इस राशि में गुरु एकादश भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। संतान के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी बदलने की चाह भी नए साल 2024 में पूरी हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलेगा। शनि की बात करें, तो नए साल में नवम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आय़ के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और विरोधियों के ऊपर भी जीत हासिल होगी। मकान, वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के लिए भी नया साल काफी लकी साबित हो सकता है, क्योकि शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहकर आपके दूसरे भाव में रहेंगे। इसके साथ ही शनि का तीसरा चरण चलेगा। ऐसे में धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो सकती है। उन्नति के नए क्षेत्र खुलेंगे। हर तरह की परेशानियों से निजात मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। गुरु चौथे भाव में रहेंगे। इसके साथ ही दशम भाव को देखेंगे, जिसके कारण विदेश से किसी भी तरह से लाभ मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। संतान की ओर भी गुड न्यूज मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी अपार सफलता हासिल कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।