Karka, Leo and Kanya Rashifal 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2023 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें साल की शुरुआत में शनि ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं अप्रैल में देवताओं के गुरु बृहस्पति मेश राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों को नया साल कैसा रहेगा। आइए जानते हैं…
कर्क राशि राशिफल (Cancer Rashifal 2023)
साल 2023 कर्क राशि के लोगों को आर्थिक लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहना चाहिए। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से आठवें स्थान में संचरण करेंगे। जिसे आयु और गुप्त रोग का भाव माना गया है। इसलिए इस साल आपको पेट, अस्थमा, कफ और एसिडिटी से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं साल 2023 में आपको अपने जीवनसाथी- पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में सप्तमेष अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं इस साल छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।
सिंह राशि राशिफल (Leo Rashifal 2023)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए साल 2023 थोड़ा-उतार चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में सातवें भाव में गोचर करेंगे। वहीं गुरु बृहस्पति आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस साल आपको भाग्य का तो साथ मिलेगा। लेकिन आपको कुछ विषय को लेकर मानसिक अशांति झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको शादी के प्रस्ताव तो आएंगे, लेकिन बात पक्की नहीं होगी। वहीं इस साल आप गुरु देव की कृपा से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही यह वर्ष प्रतियोगी छात्रों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
कन्या राशि राशिफल (Leo Rashifal 2023)
साल 2023 कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव 17 जनवरी को आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में संचरण करेंगे। वहीं जो गुरु ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस साल शोध से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव के प्रभाव से आप किसी पुरानी बीमारी से निजात पाने में कामयाब रहेंगे। वहीं गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं इस साल आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।