Holika Dahan 2024 Upay: सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन का पर्व 24 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री हरि ने अपने परम भक्त प्रहलाद को उसके पिता हिरण्यकश्यप और बुआ होलिका अग्नि में ही भस्म करने वाले थे। ऐसे में विष्णु जी ने अपने भक्त की रक्षा करके होलिका को अग्नि में जला दिया था। इसी के बाद से इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अग्नि में अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति, सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है। आइए जानते हैं होलिका दहन के समय अग्नि में क्या अर्पित करना चाहिए…
होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
अगर आप अपना और अपने परिवार का अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं, तो 10-11 नीम की पत्तिया, थोड़ा सा कपूर और छह लौंग लेकर अपने ऊपर से उतारें और इसे अग्नि में डाल दें।
सुख-समृद्धि के लिए
जीवन में लंबे समय से कोई न कोई समस्या चल रही है, तो होलिका दहन के समय अग्नि में चावल या फिर जौ अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
बिजनेस में लाभ के लिए
अगर आप बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन कमाना चाहते हैं, तो होलिका की अग्नि में गेहूं की तीन बाली, अलसी की 6 बाली को हल्के से जला लें। इसके बाद इन्हें एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर ऑफिस में रख लें।
आर्थिक लाभ के लिए
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय गन्ने को कुछ पत्तों के साथ ले आएं और इसे रात को अग्नि में हल्का जला लें। इसके बाद इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
सूखी गरी
होलिका दहन के समय अग्नि में सूखी गरी यानी नारियल को भी अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।