Holika Dahan 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है। रंगों की होली के एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई के विजय के रूप में मनाते हैं। इस दिन नकारात्मक विचारों, ऊर्जा आदि को अग्नि में जला देते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने विष्णु जी के परम भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में जलाने की कोशिश की थी लेकिन भगवान विष्णु ने प्रहलाद को बचाकर इस अग्नि स्वयं ही होलिका को जलाकर राख कर दिया था। इसी के कारण इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अग्निदेव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ खास उपाय करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन कौन सा उपाय करना होगा शुभ…

ज्योतिषचार्य के अनुसार, होलिका दहन के समय गन्ना, जौ, गेंहू आदि की फसल सेंकी जाती है। इसके साथ ही गोबर से बने उपलों को जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन होलिका दहन से आने के बाद एक खास उपाय करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और सुख-संपदा, सुख-समद्धि, धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।

होलिका दहन पर भद्रा का साया

इस बार होलिका दहन यानी 13 मार्च को सुबह 10:36 मिनट से रात 11:28 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा और वह पृथ्वी पर होगी। इसलिए इस अवधि में होलिका दहन करना अशुभ माना जाता है।

होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन के दिन होलिका पूजन का समय सुबह 10:36 से 1:30 बजे तक है। इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में पूजा करना वर्जित माना जाता है।

होलिका दहन का समय

इस साल होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात 11:28 से 12:06 बजे तक शुभ मुहूर्त है।

होलिका दहन के बाद करें ये खास उपाय

रात को जब होलिका दहन हो जाएं, तो घर में प्रवेश करने से पहले अपने पैरों को धो लें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रह जाएं। इसके बाद मिट्टी या फिर पीतल के दीपक में सरसों का तेल और बाती रख लें और इसे अपने मुख्य द्वार पर जाकर जला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक