Holika Dahan 2025 Rituals: होली का त्योहार नजदीक आ चुका है और इसके साथ ही तैयारियां भी जोरों पर हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। वहीं, 14 मार्च 2025 को होली मनाई जाएगी। बता दें कि होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित कर बुरी शक्तियों को जलाने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका की अग्नि में कुछ चीजें डालने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें होलिका की अग्नि में डालने से घर में नकारात्मकता आ सकती हैं। साथ ही, इसका असर आपकी कुंडली और ग्रहों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

होलिका दहन में बिल्कुल भी न डालें ये चीजें

गंदे कपड़े और टायर

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका की अग्नि बेहद पवित्र होती है। ऐसे में इसमें गंदे कपड़े, पुराने जूते-चप्पल या टायर जैसी चीजें डालना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल ग्रह का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे घर में कलह-क्लेश हो सकता है।

पानी वाला नारियल

होलिका दहन में सूखा नारियल चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन अगर आपने पानी वाला नारियल चढ़ा दिया तो चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है। इससे मानसिक तनाव और आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं।

टूटे-फूटे लकड़ी के सामान

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग होलिका की आग में पुराना पलंग, अलमारी या टूटा हुआ फर्नीचर डाल देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे शनि, राहु और केतु का दुष्प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे जीवन में अड़चनें आ सकती हैं।

तीन गुजिया या अन्य पकवान

होलिका पूजन के दौरान गुजिया, पुए और मिठाइयां अर्पित की जाती हैं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि इनकी संख्या तीन न हो। क्योंकि तीन की संख्या को अशुभ माना जाता है और इससे परिवार में कलेश हो सकता है।

सूखी गेहूं की बालियां और सूखे फूल

मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सूखी गेहूं की बालियां और सूखे फूल नहीं डालने चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और भाग्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।