Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat, Time (होलिका दहन ): हिंदू धर्म के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। लेकिन इस साल होलिका दहन को पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा। इस कारण शाम को नहीं बल्कि रात के समय होला दहन किया जा रहा है। आइए जानते हैं आज किस समय किया जाएगा होलिका दहन। इसके साथ ही जानें होलिका दहन के समय किन मंत्रों को पढ़ना शुभ होगा…
होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त
आज होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि आज भद्रा सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हो चुकी थी, जो रात 10 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद ही होलिका दहन किया जा सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार,रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर दहन समाप्त होगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। शहर के हिसाब से कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
होलिका दहन के समय करें इन मंत्रों का जाप
होलिका दहन के समय कुछ मंत्रों क जाप करने से घर में सुख शांति आने के साथ हर तरह के कष्टों से निजात मिल जाती है। जानें इन मंत्रों के बारे में…
सुख शांति के लिए
घर में सुख-शांति बनी रहे,तो इसके लिए होलिका दहन के समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे गृह क्लेश से मुक्ति मिल जाती है।
अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः।अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम् ॥
शत्रुओं से मुक्ति के लिए
होलिका में गुलाल चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम
हर संकट से निजात पाने के लिए
हर संकट से निजात पाने के लिए भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का स्मरण करते हुए होलिका में अक्षत अर्पित करें। इसके साथ ही ऊं नृसिंहाय नम: मंत्र का जाप करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।