Holi 2025, Holika Dahan Puja Vidhi, Shubh Muhurat LIVE: देशभर में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों की होली खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग लकड़ियों और उपले से होलिका तैयार करते हैं और शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित कर पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भक्त प्रह्लाद को जलाने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जल गई थी, जिसके कारण यह पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं होली की तिथि, शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी पौराणिक कथा।

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2025 (Falgun Purnima Tithi 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च दिन गुरुवार को किया जाएगा। 

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक का समय सबसे शुभफलदायी रहेगा। इस दौरान होलिका जलाने से शुभ फल प्राप्त होंगे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

होलिका दहन का महत्व (Holika Dahan Importance 2025)

हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। वहीं आपको बता दें कि होलिका दहन का त्योहार बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। होलिका दहन के दौरान घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मान्यता है कि होलिका दहन से घर से निगेटिविटी दूर होती है। 

Live Updates
10:31 (IST) 14 Mar 2025
इन तस्वीरों और संदेशों के साथ अपनों को दें होली की बधाई (Holi 2025)

आज पूरे देश में धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर छोटे हो या बढ़े सभी लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ होली खेलते हैं और गले लगाते हैं। ऐसे में आप अपनों को होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Holi 2025 Hindi Wishes Images LIVE: होली की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को कहें हैप्पी होली
09:44 (IST) 14 Mar 2025
पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं (Holi 2025)

होली के खास मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए लिखा – ‘आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है’

09:40 (IST) 14 Mar 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी होली की बधाई (Holi 2025)

होली के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा – ‘रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।’

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1900377202648375347

08:19 (IST) 14 Mar 2025
होली पर कीजिए नृसिंह भगवान की आरती (Holi 2025 Puja Arati)

ओम जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे।

स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे॥

ओम जय नरसिंह हरे

तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी, प्रभु भक्तन हितकारी।

अद्भुत रूप बनाकर, अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी॥

ओम जय नरसिंह हरे

सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी, प्रभु दुस्यु जियो मारी।

दास जान आपनायो, दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी॥

ओम जय नरसिंह हरे

ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे, प्रभु माला पहिनावे।

शिवजी जय जय कहकर, पुष्पन बरसावे॥

ओम जय नरसिंह हरे

19:22 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन का समय (Holika Dahan 2025 Time)

होलिका दहन रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 14 मार्च को सुबह 12 बजकर 30 मिनट तक रहेंगे। केवल 34 मिनट का ही शुभ समय मिलेगा।

19:03 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन की पूजा के समय बोले ये मंत्र (Holika Dahan 2025 Mantra)

अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:,

अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।

19:02 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन पूजा सामग्री (Holika Dahan 2025 Puja Samagri)

कच्चा सूती धागा

नारियल

गुलाल पाउडर

रोली

अक्षत

फूल

गाय के गोबर उपले या फिर एक माला

बताशा

गेहूं और चने की बालियां

गन्ना

हवन सामग्री

काले तिल

गुलाल

धूप

18:40 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन का समय (Holika Dahan 2025 Time)

होलिका दहन रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 14 मार्च को सुबह 12 बजकर 30 मिनट तक रहेंगे। केवल 34 मिनट का ही शुभ समय मिलेगा।

18:26 (IST) 13 Mar 2025
श्री राधाजी की आरती (Shri Radha Ji ki Aarti)

कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।

आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती…

कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।

उस शक्ति की आरती कीजै। आरती…

नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।

आरती रास रसाई की कीजै। आरती…

प्रेम राह जिनसे बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।

आरती राधाजी की कीजै। आरती…

दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।

आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती…

दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।

आरती जगत माता की कीजै। आरती…

निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।

आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की कीजै…।

17:58 (IST) 13 Mar 2025
आरती कुंजबिहारी की (Aarti Kunj Bihari ki)

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।।(टेक)

गले में बैजंतीमाला,

बजावै मुरलि मधुर बाला।

श्रवन में कुण्डल झलकाला,

नंद के आनंद नंदलाला।

श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।

गगन सम अंग कांति काली,

राधिका चमक रही आली।

लतन में ठाढ़े बनमाली;

भ्रमर सी अलक, कस्तूरी-

तिलक, चंद्र-सी झलक,

ललित छबि स्यामा प्यारी की,

श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।

कनकमय मोर-मुकुट बिलसै,

देवता दरसनकों तरसै,

गगन सों सुमन रासि बरसै,

बजे मुरचंग, मधुर-

मिरदंग, ग्वालिनी संग,

अतुल रति गोपकुमारीकी।

श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।

जहां ते प्रकट भई गंगा,

सकल-मल-हारिणि श्रीगंगा।

स्मरन ते होत मोह-भंगा,

बसी सिव सीस, जटाके बीच,

हरै अघ कीच,

चरन छबि श्रीबनवारी की।

श्री गिरिधर कृष्न मुरारी की।।

चमकती उज्ज्वल तट रेनू,

बज रही बृन्दावन बेनू।

चहूं दिसि गोपि ग्वाल धेनू,

हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद,

कटत भव-फंद,

टेर सुनु दीन दुखारी की।

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।।

आरती कुंजबिहारी की,

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की।।

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

17:29 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat)

होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

15:15 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन पर करें नृसिंह भगवान की आरती ( Aarti of Lord Narasimha)

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।

वेद विमल यश गाऊं मेरे प्रभुजी।।

पहली आरती प्रह्लाद उबारे,

हिरणाकुश नख उदर विदारे।

दूसरी आरती वामन सेवा,

बलि के द्वार पधारे हरि देवा।

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।

तीसरी आरती ब्रह्म पधारे,

सहसबाहु के भुजा उखारे।

चौथी आरती असुर संहारे,

भक्त विभीषण लंक पधारे।

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।

पांचवीं आरती कंस पछारे,

गोपी ग्वाल सखा प्रतिपाले।

तुलसी को पत्र कंठ मणि हीरा,

हरषि-निरखि गावें दास कबीरा।

आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।

वेद विमल यश गाऊं मेरे प्रभुजी।।

14:52 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन की सामग्री (Holika Dahan 2025 Puja Samagri)

होलिका पूजन के दौरान गोबर के उपले, कच्चा सूत, सूखी लकड़ियां सहित ये सामग्री एकत्र करना पड़ता है। देखें होलिका पूजन की पूरी सामग्री.

Holika Dahan 2025: इन चीजों के बिना होलिका दहन की पूजा है अधूरी, जरूर शामिल करें ये चीजें, नोट करें सामग्री की पूरी लिस्ट
14:12 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन की आरती (Holika Dahan 2025 Aarti)

हिंदू धर्म में पूजा के बाद आरती करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन के दिन पूजा के बाद इन 3 आरतियों को जरूर पढ़ें।

नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर के पढ़े पूरी आरती…

Holika Dahan 2025 Aarti: इन 3 आरतियों के बिना अधूरी है होलिका दहन की पूजा, जानें संपूर्ण आरती
13:36 (IST) 13 Mar 2025
होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Puja Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन के दिन होलिका पूजन का समय सुबह 10:36 से 1:30 बजे तक है। इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान पूजा करना वर्जित माना जाता है।

12:44 (IST) 13 Mar 2025
होलिका दहन पर करें इन चीजों का दान (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

होली पर काले तिल, नारियल, चावल, गेहूं, जौ और रुपये का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से मांं लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सुख- समृद्धि जीवन में आती है।

12:21 (IST) 13 Mar 2025
होली पर भद्रा का समय (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

वैदिक पंचांग अनुसार 13 तारीख को पूर्णिमा के साथ भद्रा का भी साया रहेगा ऐसे में भद्रा का त्यागकर अथवा बहुत जरूरी होने पर भ्रदा मुख को त्यागकर भ्रदा पुच्छ के दौरान भी होलिका दहन करने का विधान है।

  • भद्रा मुख का समय – शाम 8 बजकर 18 मिनट से रात 10 बजकर 27 मिनट तक
  • भद्रा पुच्छ का समय- शाम 7 बजे से 8 बजकर 18 मिनट तक
  • भद्रा का समापन रात- 11 बजकर 31 मिनट पर
  • 12:11 (IST) 13 Mar 2025
    सीएम योगी ने दी होली की शुभकामनाएं

    12:09 (IST) 13 Mar 2025
    होली पर हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

  • ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
  • ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
  • ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
  • 11:40 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Mantra Jaap On Holika Dahan)

    असृक्पाभय संतस्त्रैः कृताः त्वं होलि बालिशैः.
    अतस्त्वां पूजयिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव..

    11:08 (IST) 13 Mar 2025
    इस दिशा में प्रज्वलित करें दीपक (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा और ईशान कोण में एक-एक आटे का दीपक प्रज्वलित करें। क्योंकि वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी भगवान कुबेर हैं, जो धन और यश देते हैं, जबकि ईशान कोण के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो ज्ञान और समृद्धि के कारक माने जाते हैं।

    10:57 (IST) 13 Mar 2025
    घर की चौखट प्रज्वलित करें दीपक (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर (राइट हैंड साइड) आटे का पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    10:31 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री (Holika Pujan Samagri)

  • कच्चा सूती धागा
  • नारियल
  • गुलाल 
  • रोली 
  • अक्षत 
  • धूप 
  • फूल 
  • बताशे 
  • नया अनाज
  • मूंग की साबुत दाल 
  • हल्दी का टुकड़ा 
  • एक कटोरी पानी 
  • हवन सामग्री
  • गुड़
  • चावल
  • मिठाई
  • फल
  • गेहूं का आटा
  • पुष्प माला
  • गाय का घी
  • सरसों का तेल
  • मिट्टी का दीपक
  • गाय के गोबर के उपले 
  • गंगाजल 
  • कपूर 
  • अगरबत्ती
  • 10:06 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन की पौराणिक कथा (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय की बात है जब हिरण्यकशिपु नाम का असुर राजा अपने पुत्र प्रह्लाद से नाराज था क्योंकि वह भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकशिपु चाहता था कि उसका बेटा केवल उसकी पूजा करे, लेकिन प्रह्लाद ने भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकशिपु ने प्रह्लाद को मारने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार भगवान विष्णु ने उनकी रक्षा की। आखिर में, हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका की मदद ली, जिसे यह वरदान था कि वह अग्नि में नहीं जल सकती। होलिका ने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर जलती आग में प्रवेश किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई। यही कारण है कि हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में होलिका दहन किया जाता है।

    09:42 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन की अग्नि में डालें ये चीजें (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होलिका दहन की अग्नि में गेहूं और जौ की बालियां डालने से घर में धन- धान्य की वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है। 

    काले तिल डालने से शनि दोष और राहु-केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है। 

    चंदन की लकड़ी रोगों से मुक्ति और मानसिक शांति देती है। 

    होलिका दहन की अग्नि में हवन सामग्री डालने से वैवाहिक जीवन में सुख और समझ बढ़ाती है। इन उपायों से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

    होली की शुभकामनाएं देने के लिए यहां से चुनें अपने लिए बेस्ट Happy Holi Wishes, संदेश मिलते ही प्रियजन के चेहरे पर आएगी मुस्कान

    09:26 (IST) 13 Mar 2025
    होली पर बन रहे शश और मालव्य राजयोग (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होली पर शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में संचरण करके मालव्य राजयोग बना रहे हैं। वहीं शनि देव अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में संचरण करके शश राजयोग बना रहे हैं।

    Holika Dahan Time 2025: आज दिनभर रहेगा भद्रा का साया, जानें आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    09:14 (IST) 13 Mar 2025
    गोबर के उपलों की माला होलिका दहन में क्यों चढ़ाई जाती है? (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होली पर गोबर के उपलों की माला चढ़ाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। इसे शुद्धि, नकारात्मक ऊर्जा के नाश और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे होलिका की अग्नि में डालना मंगलकारी माना जाता है।

    09:01 (IST) 13 Mar 2025
    करियर और कारोबार के लिए करें ये उपाय (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    आप लोग 21 गोमती चक्र लेकर होली दहन के दिन रात्रि में शिवलिंग पर चढा दें। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने की मान्यता है।

    08:51 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन के समय कितनी करनी चाहिए परिक्रमा (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    होलिका दहन के समय उसकी 7 बार परिक्रमा करने का विधान है। वहीं इस समय होलिका की लकड़ी पर मौली (कच्चा सूत) बाँधते हैं। इससे परिवार में संपन्नता और समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    08:48 (IST) 13 Mar 2025
    होलिका दहन कहां और किस दिशा में करें? (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

    शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा सबसे मंगलकारी मानी जाती है। यदि यह संभव न हो, तो होलिका दहन दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) को छोड़कर किसी भी दिशा में कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि पूजा के दौरान मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ माना जाता है।