Holika Dahan 2025 Upay: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है और उसके दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। होलिका दहन का त्योहार बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अग्नि में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं होलिका दहन के समय अग्नि में क्या अर्पित करना चाहिए…
कष्टों से मिल सकती है मुक्ति
होलिका दहन की अग्नि में गेहूं की बालियां, गोबर के उपले और काले तिल के दाने अर्पित करें, ऐसा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है।
करियर और कारोबार में मिलती है तरक्की
अगर बहुत मेहनत औऱ प्रयास के बाद भी कारोबार और करियर में तरक्की नहीं मिल रही हो तो कारोबार में लाभ और रोजगार के लिए होलिका दहन में पीली सरसों चढ़ाएं। ऐसा करने से तरक्की के योग बनने लगेंगे।
मनोकामना की पूर्ति के लिए
होलिका दहन के समय अग्नि में सूखा नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती हैं। साथ ही इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।
आरोग्य की प्राप्ति के लिए
अच्छे स्वास्थ्य के लिए होलिका दहन की पवित्र अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पुराने से पुराना रोग ठीक हो सकता है।
धन- धान्य की होती प्राप्ति
होलिका दहन में गेहूं और जौ की कच्ची बालियां अर्पित करने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।