Holi 2025: होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों और समृद्धि का भी त्योहार है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को देशभर में होली खेली जाएगी। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है होली से पहले कुछ चीजों की खरीदारी करना। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले कुछ खास चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि होली से पहले इन वस्तुओं को घर लाने से जातक की किस्मत चमक सकती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

होली से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें (Bring These Things Home Before Holi)

श्री यंत्र

धन, समृद्धि और सफलता का प्रतीक श्री यंत्र को सबसे प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में इसे होली के दिन घर के मंदिर में या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें और नियमित रूप से पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में बरकत बनी रहती है।

कमल गट्टे की माला

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है, इसलिए कमल गट्टे की माला घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे होली से पहले लाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखें और विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है।

चांदी का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी का कछुआ समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। ऐसे में इसे होली के दिन पानी से भरे कटोरे में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से न सिर्फ धन लाभ होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा या चांदी का सिक्का घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा स्थल या तिजोरी में स्थापित करें और होली पर विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इससे करियर में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

हल्दी की गांठ और पीला कपड़ा

हल्दी को शुभता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, वहीं पीला रंग भी धन को आकर्षित करता है। ऐसे में होली से पहले हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा स्थल पर रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानी दूर होती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।