Shash And Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका प्रभाव देश-दुनिया और हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन शुक्र के अपनी उच्च राशि मीन में रहने से मालव्य राजयोग और शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सूर्य की बुध के साथ युति होकर बुधादित्य योग, शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन राजयोगों के बनने से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शश और दूसरे भाव में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप आत्म मंथन करेंगे, जिससे आप खुद पर काफी बदलाव करने वाले हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक होगा। परिवार के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शश और मालव्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके द्वारा किए काम से आप खूब सफल हो सकते हैं। आप समाज में एक अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शश और मालव्य राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार या फिर दोस्तों के साथ कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। इसके साथ ही आपका परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही उनकी तरफ से कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। करियर में चली आ रही समस्याओं का अब अंत होगा और आपको तरक्की मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।