शास्त्रों में होली के पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार  बुराई की अच्छाई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। होलिका दहन के दौरान घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। वहीं आपको बता दें कि इस साल होली के त्योहार पर संशय बना हुआ है। वैदिक पंचांग के मुताबिक होली का त्योहार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। साथ ही होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात भद्रा रहित मुहूर्त में करने का विधान है।

वहीं इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10:12 मिनट से आरंभ हो रही है और इसी समय से भद्रा की भी शुरुआत हो रही है जो रात 10:36 मिनट तक रहेगी। ऐसे में पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को दोपहर 11:14 बजे तक रहेगी। इसलिए  होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और उपाय

होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक का समय सबसे शुभफलदायी रहेगा। इस दौरान होलिका जलाने से शुभ फल प्राप्त होंगे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मथुरा और बनारस में कब है होली?

बनारस और मथुरा में 14 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उदया तिथि के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और होली फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा में मनाई जाती है।

होली पर करें ये उपाय

इस दिशा में प्रज्वलित करें दीपक

होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा और ईशान कोण में एक-एक आटे का दीपक प्रज्वलित करें। क्योंकि वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी भगवान कुबेर हैं, जो धन और यश देते हैं, जबकि ईशान कोण के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो ज्ञान और समृद्धि, शिक्षा के कारक माने जाते हैं।

सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर आप अपने जीवन में सुख- समृद्धि पाना चाहते हैं तो आप होलिका की भस्म को घर में लाकर हर कोने में छड़क दें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही जीवन में संंपन्नता बनी रहती है। 

धन में होगी वृद्धि

होलिका दहन की अग्नि की बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांध लें और फिर उसको धन रखने के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

करियर और कोरबार में बनेंगे तरक्की के योग

अगर बहुत प्रयास के बाद भी आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही हो तो आप लोग 21 गोमती चक्र लेकर होली दहन के दिन रात्रि में शिवलिंग पर चढा दें। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025