Holi 2025 Date: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से होली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और अगले दिन होली खेली जाती है जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाते हैं। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं होली और होलिका दहन की सही तिथि, मुहूर्त और भद्रा का समय…

कब है होलिका दहन 2025? (Holika Dahan 2025 Date)

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ- 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक

होलिका दहन 2025 तिथि- 13 मार्च 2025
खेलने वाली होली- 14 मार्च 2025

होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त (Holi Dahan 2025 Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन मुहूर्त  13 मार्च को रात 11:26 से तड़के 12:23 तक है।

होलिका दहन 2025 भद्रा का साया (Holi Dahan 2025 Bhadra Saya)

पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन के प्रदोष काल के दौरान होलिका दहन के दिन भद्रा के साया रहेगा। इस कारण रात को 11 बजकर 26 मिनट के बाद होलिका दहन करना शुभ होगा। इसके अलावा भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। लेकिन भद्रा मुख के दौरान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अनिष्ट का स्वागत करते हैं।

भद्रा पूंछ – 13 मार्च को 18:57 से 20:14
भद्रा मुख – 3 मार्च को 20:14 से 22:22

होलिका दहन पूजन सामग्री (Holika Dahan 2025 Samagri)

कच्चा सूत, अक्षत, गुड़, फूल, माला, रोली, गुलाल, हल्दी, एक लोटे में जल, नारियल, बताशा, गेहूं की बालियां, गन्ना आदि

होलिका पूजन मंत्र (Holika Pujan Mantra)

होलिका के लिए मंत्र: ओम होलिकायै नम:
भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र: ओम प्रह्लादाय नम:
भगवान नरसिंह के लिए मंत्र: ओम नृसिंहाय नम:

ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।