Holika Dahan Upay: होली का त्योहार रंगों से भरा हुआ होता है। इस त्योहार की विशेष बात यह है कि लोग गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होलिका दहन आज यानि कि 17 मार्च को होगा। वहीं रंगवाली होली जिसे बड़ी होली भी कहते हैं वो 18 मार्च शुक्रवार को मनाई जाएगी। वहीं इस साल होलिका दहन पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इसलिए इस त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है।
वहीं होली वाले दिन उपाय भी बहुत कारगर माने जाते हैं। आपको बता दें कि होलिका जो जलती हैं, इससे आस- पास के अदृश्य कीटाणुओं का हो तो नाश होता ही है। साथ ही वायुमण्डल भी शुद्ध होता है। लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर आप इन चीजों की आहुति होलिका की अग्नि में देते हैं, तो आपको आर्थिक धनलाभ और आपके जीवन में सुख- समृद्धि का वास हो सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों से हमें होलिका की अग्नि में आहुति देनी चाहिए…
इन चीजों की दें आहुतियां:
जनसत्ता से बात करते हुए आचार्य जय भाई ने बताया कि होलिका दहन में आहुतियां देना बहुत ही जरुरी माना गया है, होलिका में कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग गेंहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर। आदि की आहुति दी जाती है है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं होलिका दहन की रात्रि तंत्र साधना की रात्रि होने के कारण इस रात्रि आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहियें।
सफेद खाद्य पदार्थो के सेवन से बचें:
मान्यता है होलिका दहन वाले दिन टोने- टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इसलिए इस दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिये। (यह भी पढ़ें)- Holika Dahan Upay 2022: होली पर करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा, आर्थिक समस्या से मिल सकती है निजात
सिर को ढक कर रखें:
मान्यता है उतार और टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए सिर को टोपी आदि से ढके रहें। वहीं अगर टोपी न हो तो आप रूमाल भी बांध सकते हैं।
कपड़ों का विशेष ध्यान रखें:
टोने- टोटके में व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें।
होली विशेष: होली पर पूरे दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। यदि पहले से ही कोई टोटका होगा तो वह भी खत्म हो जाएगा। (यह भी पढ़ें)- होलिका दहन 2022: आज होलिका दहन पर बन रहे कई शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और सब कुछ