Health Horoscope Today: मेष राशिफल : आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ पुरानी बीमारी को लेकर स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। संतुलित भोजन करें। भागदौड़ वाले काम से बचें।
वृषभ राशिफल : सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों के साथ खेलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई की सेहत अचानक खराब हो सकती है।
मिथुन राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। तनाव काम रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नियमित व्यायाम करने से पुरानी बीमारी से निजात मिल सकता है।
कर्क राशिफल : स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। सेहत को देखते हुए कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएं। अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। लाइफ पार्टनर किसी कारण मानसिक तौर पर दुखी रह सकते हैं।
सिंह राशिफल : सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। संभव है सिर दर्द की शिकायत हो जाए। अच्छा होगा कि ताजी हवा में सैर करें। खान-पान में लापरवाही बिलकुल भी न बरतें।
कन्या राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने वाले हैं। जीवनसाथी को तनाव हो सकता है। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आज आपके माता-पिता का स्वास्थ्य प्रभावित रहने वाला है। पत्नी पारिवारिक किसी बात को लेकर चिंतित रह सकतीं हैं। बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भोजन मेंसावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भोजन में सदा खाना पसंद करेंगे। जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। पत्नी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बच्चों को मौसमी बीमारी परेशान करेगी।
धनु राशिफल : स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आज आप खुश नजर आएंगे। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पिता की सेहत का ख्याल रहें, अचानक बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों की खुशी से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
मकर राशिफल : आज आपको पर्याप्त आराम लेना चाहिए। मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए प्राणायाम करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशिफल : आज पुरानी बीमारी फिर से परेशान करेगी। संभव है हॉस्पिटल भी जाना पड़े। जीवनसाथी को पेट दर्द की समस्या परेशान करेगी। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। सात्विक भोजन को प्रधानता दें।
मीन राशिफल : स्वस्थ रहने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी की कोई बात मानसिक कष्ट दे सकता है। बाजार का भोजन करने से बचें, वरना अचानक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माता की सेहत का खास ख्याल रखें।

