Health Horoscope Today: मेष राशिफल : अधिक भागदौड़ के कारण बीमार पड़ सकते हैं। बीमार पड़ने पर आपके दोस्त और सगे-संबंधी आपसे मिलने आ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपके प्रियजन भी आपको सलाह देंगे।

वृषभ राशिफल : आज आपको परिवार के सदस्यों की चिंता रहने वाली है। हालांकि आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को गर्दन दर्द की समस्या परेशान करेगी। बच्चों की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मिथुन राशिफल : आज आप छोटी-मोटी बीमारी का सामना कर सकते हैं। मधुमेह की बीमारी से पीड़ित जातकों को मिठाई के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशिफल : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिससे शरीर में चुस्ती बनी रहेगी। जीवनसाथी को हड्डी से संबंधित परेशानी आ सकती है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मोटापे की समस्या से पीड़ित जातकों को भोजन पर नियंत्रण रखना चाहिए।

सिंह राशिफल : पारिवारिक सदस्यों की सेहत को लेकर मन घबराया हुआ रहेगा। संभव है उनकी सेहत की जांच के लिए हॉस्पिटल जाना पड़े। जीवनसाथी को सीने में जलन की समस्या रहने वाली है। संयम रखें सब ठीक रहेगा।

कन्या राशिफल : आज का दिन आपकी सेहत की दृष्टि से अच्छा नहीं है। किसी बीमारी का संक्रामण हो सकता है। मानसिक तनाव दूर करने से लिए नियमित प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है।

[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : दवा पर पैसे खर्च होने से आर्थिक जीवन पर असर पड़ेगा। दांत दर्द की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। पाचन क्रिया से संबंधित समस्या भी परेशान करेगी। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई देगा।

वृश्चिक राशिफल : कोई पुराने बीमारी उभर सकती है। हड्डी और जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

मकर राशिफल : आज आपको यात्रा में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक घरेलू काम करने से थकान महसूस कर सकते हैं। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें, उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशिफल : मौसमी बीमारी परेशान करेगी। सांस में तकलीफ की समस्या हो सकती है। मेहनत वाले काम करने से बचें, वरना पीठ दर्द की समस्या उभरेगी। परिवार में जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल : पर्याप्त नींद न लेने के कारण मन में बेचैनी होगी। फूड प्वायजनिंग जैसी समस्या भी बहुत हद तक परेशान करेगा। बीमारी के उपचार में लापरवाही न बरतें। यात्रा में असावधानी दुर्घटना का कारण हो सकता है।