Health Horoscope Today: मेष राशिफल : आज आपको अपने भोजन पर ध्यान देना चाहिए। खाने में उन्हीं चीजों को शामिल करें जो स्वास्थ्य के अच्छा हो। योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

वृषभ राशिफल : किसी प्रकार के संक्रामण से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। समय पर भोजन और आराम करने से इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। मदिरापान और मिठाई के सेवन से बचें।

मिथुन राशिफल : इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को नर्वस सिस्टम की समस्या है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

कर्क राशिफल : स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। गलत उपचार से बचना चाहिए। भोजन में सुपाच्य पदार्थ का सेवन करें। समय से खाना खाएं। जीवनसाथी को पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशिफल : सेहत में बदलाव होने के संकेत हैं। हालांकि उमंग में कमी नहीं होगी। मन में कई प्रकार के बुड़े विचार आ सकते हैं जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

कन्या राशिफल : हेल्थ पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लापरवाही बिलकुल भी न बरतें। पेट से जुड़ी समस्या आ सकती है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

[bc_video video_id=”5975320339001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फास्ट फूड आदि बाहरी खाना खाने से बचें। हालांकि दांत से संबंधित समस्या आ सकती है। समय से भोजन करें।

वृश्चिक राशिफल : तबीयत अच्छी रहने की संभावना प्रबल है। खान-पान में सावधानी बरतें। स्लिन की समस्या के प्रति सावधान रहें। खुली हवा में सैर करने से बचें।

धनु राशिफल : आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय नई ऊर्जा आपके अंदर बनी रहेगी। खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सेहत पर प्रभाव डालेगा।

मकर राशिफल : आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। लेकिन लापरवाही बिलकुल भी न बरतें। योग, आसन या व्यवयाम करने से लाभ मिल सकते हैं।

कुंभ राशिफल : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी परेशानी सामने आ सकती है। भोजन में सावधानी बरतें। बाजार का खाना खाने से बचें।

मीन राशिफल : आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं। ध्यान रहे दांतों की जांच जरूर कराएं। और पाचन-क्रिया भी ठीक चले।