Health Horoscope Today: मेष राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण शरीर में फूर्ती बनी रहेगी। भोजन में पौष्टिक आहार लें। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
वृषभ राशिफल : भगदौड़ वाले काम करने से आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर में सुस्ती का एहसाह होगा। पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी खड़ी होगी। व्यायाम और योग करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशिफल : आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम करना चाहिए। परिवार में अचानक किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी।
कर्क राशिफल : आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मन में बुरे खयाल आने से नाखुश रहेंगे। अनावश्यक चिंता करने से बीमार पड़ सकते हैं। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए समय से भोजन करें।
सिंह राशिफल : आज शरीर आलस्य से भरा रहेगा। जीवनसाथी की किसी बात को लेकर चिंता से मन अशांत रहने वाला है। शरीर और भी स्वस्थ्य रहे इसके लिए सुबह में व्यायाम करें। भोजन समय से करें और नींद पर्याप्त लें।
कन्या राशिफल : यात्रा में दुर्घटना के योग हैं, इसलिए वाहन चलाते वक्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार में जीवनसाथी और माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। अनावश्यक चिंता करने से बचें।
[bc_video video_id=”5975320339001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहने वाले हैं। हालांकि यात्रा और मनोरंजन के दौरान चोट लग सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। परिवार में माता के सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
वृश्चिक राशिफल : आज आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। आंखों में जलन, कंधों में खिंचाव की समस्या परेशान करेगी। अनावश्यक भागदौड़ से सेहत पर प्रतिकूल असर देखने को मिलेगा। मानसिक थकान दूर करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। पाचन संबंधी समस्या परेशान करेगी। पुरानी बीमारी उभरने के संकेत हैं। खासकर सिर और मस्तिष्क से संबंधी समस्या उभरने के उम्मीद हैं। पीठ दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी संभावना है।
मकर राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक ठीक नहीं रहेगा। शारीरिक थकान और अनिद्रा महसूस करने वाले हैं। बावासीर और रक्तचाप से संबंधित समस्या भी परेशान करेगी। इस समय डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर होगा।
कुंभ राशिफल : लंबी दूरी की यात्रा करने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कमर दर्द से परेशान रह सकते हैं। नींद कम आने से मन बेचैन रहेगा। जहां तक संभव हो सकते जंक फूड का सेवन करने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशिफल : कंप्यूटर पर ज्यादा काम करने से आंखों में जलन की समस्या होगी। आंखों पर ज्यादा दबाव न डालें। लव पार्टनर की ओर से कोई अशुभ समाचार सुनकर मन अशांत रहेगा। परिवार में बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताने से मन खुश रहेगा।