Health Horoscope Today: मेष राशिफल : आज आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी। हालांकि हड्डी के दर्द से परेशानी होगी। खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।
वृषभ राशिफल : आज आप अपने परिवार के साथ सैर पर जाने वाले हैं। परिवार के साथ व्यायाम करने में मजा आएगा। जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है।
मिथुन राशिफल : कंधे में दर्द की समस्या रहने वाली है। आप आपको व्यायाम में ध्यान लगाना होगा। मेहनत वाले काम करने से मन खुश रहेगा। खान-पान में बिलकुल सावधान रहें। वरना पेट की समस्या परेशान करेगी।
कर्क राशिफल : आज सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहने वाले हैं। खुली हवा में टहलने से मन में ताजगी बनी रहेगी। वजन बढ़ने की समस्या परेशान करने वाली है। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलेगा।
सिंह राशिफल : व्यायाम करने में खुद को सक्षम महसूस करने वाले हैं। थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी होने वाली है। आंख और रीढ़ की समस्या परेशान करेगी। घरेलू काम अधिक करने से थकान महसूस करेंगे।
कन्या राशिफल : संतुलित भोजन नहीं लेने की वजह से तबीयत बिगड़ सकती है। व्यायाम करने से मन में प्रसन्नता बनी रहने वाली है। आलस्य से दूर रहना आज आपके लिए अच्छा होगा। फिर से वजन बढ़ाने पर ध्यान न दें।
[bc_video video_id=”5988298352001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : सेहत को लेकर आज परेशान रहेने वाले हैं। नियमित रूटीन में व्यायाम को शामिल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजगता का असर आपके जीवन में दिखाई देगा। फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल : आज दांत और गर्दन दर्द की समस्या रहेगी। कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। इस समय पुरानी बीमारी उभरने के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यात्रा से थकान का अनुभव होगा।
धनु राशिफल : आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पाचन संबंधी समस्या परेशान करेगी। ब्लड प्रेशर बढ़ने से बेचैनी होगी। सांस की तकलीफ होने की संभावना है। भोजन में तले हुए पदार्थ का सेवन करने से बचें।
मकर राशिफल : आप पूरे दिन आलस्य का शिकार होने वाले हैं। किसी पुरानी बीमारी से तकलीफ होगा। परिवार में माता की सेहत का ख्याल रखना होगा। लंबी यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। सिर में चोट लगने की संभावना है।
कुंभ राशिफल : आज आपको स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए। अशांत मन की शांति के लिए प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। चटपटे भोजन करने से परहेज करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।
मीन राशिफल : लंबे समय तक अच्छी सेहत बरकारार रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्राणायाम करने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के दौरान जंक फूड खाने से बचें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
