Health Horoscope 2022 (Mesh Rashi) in Hindi : स्वास्थ्य के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए नया साल बहुत अच्छा कहा जा सकता है। आरंभ के तीन महीने बाद का समय यानी अप्रैल में कुछ समस्या आ सकती है। स्वास्थ्यकर भोजन, योग, ध्यान और व्यायाम पर विशेष रूप से जोर दें। स्वस्थ आहार का पालन करने से साल के अंत तक बिना किसी लंबी बीमारी के सुखी और खुशहाल जीवन जीने में सफल होंगे। मानसिक रूप से शांत रहेंगे। अच्छा होगा कि सुबह टहलने और स्नान-ध्यान के बाद हनुमान जी की आराधना करें। इससे किसी भी तरह के तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

बाहर यात्रा करते समय मौसम का ख्याल रखें। विपरित मौसम आपके लिए संकट वाले हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आर्थिक मुसीबत में फंसने की आशंका बढ़ जाएगी। इसलिए खुशहाल जीवन के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन को कायम रखें, तभी जीवन में प्रगति होती है। जिन लोगों को पहले से स्वास्थ्य की कोई समस्या है, वे लोग सूर्य को जल दें और हनुमान जी की आराधना करें। संकट दूर हो जाएगा। बेहतर जीवन के लिए सकारात्मक सोचें और सकारात्मक पढ़ें।

मई से अगस्त के बीच में आपको पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सितंबर के मध्य से अगले डेढ़ महीने तक पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए साल 2022 के शुरुआती चार महीने परेशानी वाले रह सकते हैं, लेकिन आगे सब कुछ अच्छा रहेगा।

लगातार विचारों का बोझ आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक और बुरा असर डाल सकता है और आपको बार-बार बीमार कर सकता है। अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए आपको अपने इन विचारों से दूरी और अपने दिमाग को हमेशा शांत रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि यदि आप पहले से ही बीमार है तो आपको इस दौरान अपनी जीवन शैली में कोई बड़े बदलाव करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर अवश्य नजर आएगा। मेष राशि के जातक जीवन में सार्थक बदलाव के लिए विवादों से दूर रहें और स्वभाव में मिलनसारिता लाएं।

यह भी पढ़ें: मेष राशि करियर राशिफल 2022, मेष राशि लव राशिफल 2022, मेष राशि आर्थिक राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022