Hazrat Ali Birthday Quotes Message Wishes: आज हज़रत अली साहब का जन्मदिन मनाया जा रहा है। बता दें कि उनका असली नाम अली इंबे अबी तालिब था। इसके साथ ही वह इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा थे। इसके साथ ही शिया मुसलमानों के परले इमाम थे।  इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, सातवें महीने की 13 तारीख को हजरत अली का जन्मदिन मनाया जाता है। उनका जन्म पवित्र धार्मिक स्थल मक्का में हुआ था। उनके पिता का नाम अबु तालिक और माता का नाम फातिमा बिंत असद था। वह हमेशा अमन और शांति के पैगाम दिया करते थे। हज़रत अली के जन्मदिन में पढ़ें कुछ उनके खास विचार…

कौन थे हजरत अली ?

हज़रत अली को पहले मुस्लिम वैज्ञानिक भी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने आम लोगों तक विज्ञान से जुड़ी जानकारियों को बहुत ही साधारण तरीके से  पहुंचाया करते थे। बता दें कि पैगंबर मुहम्मद के बाद हजरत अली पहले खलीफा बने थे। उनकी मृत्यु के बाद हजरत उम्ना और हजरत उमर खलीफा बने थे। इसके बाद ही चौथे खलीफा के रूप में हजरत अली को जाना जाता है। इसके साथ ही वह हजरत अली पैगम्बर मुहम्मद के चचाजाद भाई और दामाद थे।  खलीफा बनने के बाद हजरत अली ने चार हुकुमत की और इस्लाम के लिए जंग लड़ी। इसके साथ ही 21 रमजान और 40 हिजरी को ईराक के कूफा शहर के मस्जिद में उनकी शहादत हो गई थी।  

हज़रत अली के अनमोल विचार

  • उन पापों से डरें जो आप गुप्त रूप से करते हैं। क्योंकि अल्लाह आपके कर्मों को देख रहे हैं, अल्लाह से डरें।
  • जीभ एक शेर की तरह है अगर आप इसे ढील देते हैं, तो यह किसी को घायल कर सकती है।
  • नेक लोगों की सोहबत से हमेशा भलाई ही मिलती है। क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती हैं, तो वो भी खुशबूदार हो जाती है।
  • आज का इंसान सिर्फ दौलत को खुशनसीबी समझता है और ये ही उसकी बदनसीबी है…
  • असल में  शरीर की पुष्टि भोजन है, जबकि आत्मा की पुष्टि दूसरों को भोजन कराने में है..
  • महान व्यक्ति का सबसे अच्छा काम होता है माफ कर देना और भुला देना
  • मुसीबतों से दुखी ना हो, क्योंकि दुखी होना मूर्खों का काम है
  •  कम खाने में सेहत है, कम बोलने में समझदारी है और कम सोना इबादत है।
  • जो तुम्हारी खामोशी से तुम्हारी तकलीफ का अंदाज़ा न कर सके उसके सामने ज़ुबान से इज़हार करना सिर्फ़ लफ्ज़ों को बरबाद करना है..
  • हमेशा उस इंसान के करीब रहो जो तुम्हे खुश रखे लेकिन उस इंसान के और भी करीब रहो जो तुम्हारे बगैर खुश ना रह पाए

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।