Heart Attack Signal Line On Palm: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों को का विश्लेषण करके उसके भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हाथ में कुछ ऐसे चिह्न और रेखाएं होती हैं, जिससे व्यक्ति को भविष्य में कौन सी बीमारी होंगी। इसका पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ह्रदय रेखा के बारे मेंं, वहीं आपको बता दें कि हथेली की हृदय रेखा सिर्फ आपकी बीमारियों के बारे में ही नहीं बताती बल्कि इससे मन से जुड़े सभी दुख-सुख संवेदनाएं, रक्त प्रवाह, हृदय शक्ति का संकेत भी मिलता है। आइए जानते हैं ह्रदय रेखा और अन्य रेखाओं के बारे में…
हाथ में कहां होती है ह्रदय रेखा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार तर्जनी और मध्यमा के मध्य भाग अथवा गुरु पर्वत व शनि पर्वत के मध्य भाग में से व मध्यमा के नीचे शनि पर्वत के नीचे से निकलती है व इसका समापन बुध पर्वत व मंगल के बीच होता है।
ऐसे व्यक्ति को हो सकता है हार्ट अटैक
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर हृदय रेखा सूर्य पर्वत या बुध पर्वत के नीचे टूटी हुई हो, तो जातक को हार्ट अटैक आ सकता है या उसे भविष्य में दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति कभी- कभी हाथ के दर्द से भी परेशान हो सकता है।
हो सकती है आंख की बीमारी
सूर्य पर्वत के नीचे हृदय रेखा टूटी हुई हो या हृदय रेखा पर द्वीप जैसी आकृति हो, तो आंख से संबंधित बीमारी हो सकती है। साथ ही ऐसे लोग थोड़े शक्की स्वभाव के होते हैं।
हो सकता है गुप्त रोग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि मंगल पर्वत पर बहुत अधिक बारीक- बारीक लाइनें दिखाई दें, तो उस व्यक्ति को गुप्तांगों से संबंधित रोग हो सकते हैं।
किडनी रोग होने की होती है संभावना
अगर मस्तिष्क रेखा के मंगल के निकट वाले स्थान पर यदि सफेद दाग नजर आएं और दोनों ही हाथों में हृदय रेखा बीच में खंडित हो तो किडनी से संबंधित बीमारी हो सकती है। साथ ही ऐसे लोगों को अपने रोग के बारे में काफी समय बाद पता चल पाता है।