हाथ में विभिन्न रेखाएं होती हैं। जिससे किसी भी व्यक्ति के भविष्य, भूतकाल और वर्तमान की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी तरह हथेली पर मौजूद पर्वतों से भी बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली की उंगलियों के नीचे किसी न किसी ग्रह का स्थान होता है। जिसका मनुष्य के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। यहां हम बताएंगे अनामिका उंगली के नीचे मौजूद बुध पर्वत के बारे में। जिस स्थान से व्यापार, करियर और व्यक्ति के जीवन में प्राप्त होने वाले नाम, यश इत्यादि का पता चलता है।

बुध पर्वत हो उभरा हुआ:

बुध पर्वत का उभरा होना अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति दिखने में सुंदर और स्वस्थ होता है। ऐसे लोग आशावादी होते हैं और इनके चेहरे पर एक गजब का तेज होता है। ये व्यक्ति निडर होते हैं और हर परेशानी का सामना डट कर करते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है। साथ ही यह अपने जीवन में बड़े मुकाम हासिल करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यत मजबूत होती है।

बुध पर्वत हो त्रिशूल और त्रिकोण का निशान:

बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न होना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की ख्याति बढ़ती है। अगर त्रिकोण का चिह्न बना हो तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही कला प्रेमी भी होते हैं। ऐसे लोग अभिनय के क्षेत्र में ज्यादा नाम कमाते हैं। इसी तरह जिन लोगों के बुध पर्वत पर त्रिशूल बना हो तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। और जीवन में ये अत्याधिक धन कमाते हैं। यह लोग अपने जीवन में सफल होते हैं और इनका समाज में एक अलग ही रूतबा होता है।

बुध पर्वत पर तिल माना जाता है अशुभ 

बुध पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है। साथ ही इस पर्वत पर वलय हो तो इससे जीवन में काफी संघर्ष करने पड़ते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस स्थान पर क्रॉस का चिन्ह होना भी अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022