Hartalika Teej 2023 Niyam: भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर यानी कि आज रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज 17 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर 18 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में इस दिन हरतालिका तीज की पूजा सुबह, प्रदोष काल और फिर रात्रि के चारों पहर में की जाती है। इस दिन मां पार्वती, शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं क हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या नहीं।

हरतालिका तीज पर करें ये काम

  • हरतालिका तीज के दिन सुबह सुहागिन महिलाएं सरगी करती है। इसमें पानी से लेकर फल, मेवे आदि होते हैं। इसका सेवन सुबह जरूर करें, जिससे पूरे दिन एनर्जी से भरी रहें, क्योंकि पूरा दिन निर्जला व्रत रहेगा।
  • इस दिन सुहागिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनें। ये रंग काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे, तो लाल रंग के कपड़े पहन सकती है।
  • सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा करें।
  • मां पार्वती का सोलह श्रृंगार भी करना चाहिए। इसके साथ ही अपने पति और परिवार के सदस्यों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

हरतालिका तीज पर न करें ये काम

  • हरतालिका तीज के दिन किसी भी प्रकार का क्रोध करने से बचना चाहिए।
  • माना जाता है कि जिस महिला ने व्रत रखा है उसे किसी भी प्रकार की खाना या फिर पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन रात को सोने की मनाही होती है। इसलिए रातभर महिलाएं जागरण करती है।
  • कहा जाता है कि इस दिन दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अगले जन्म में सर्प योनि की प्राप्ति होती है।
  • हरतालिका तीज के दिन बड़े-बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन पूजा पाठ करने के बाद व्रत कथा का पा जरूर करना चाहिए। तभी आपकी पूजा पूरी होती है।
  • हरतालिका तीज के दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को सात्विक आहार खाना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।