Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam: हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। वहीं, अविवाहित युवतियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए श्रद्धा पूर्वक उपवास रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में कुछ भी खाना पिया नहीं जाता है। हालांकि कुछ महिलाएं किसी कारणवश निर्जला व्रत नहीं रख पाती हैं और फलाहार करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन व्रत में आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
हरियाली तीज व्रत में क्या खाना चाहिए?
हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को फल, दूध, दही, नारियल पानी, लस्सी, पनीर, छाछ, साबूदाना, आलू और सिंघाड़े जैसे सात्विक चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बादाम, काजू, किशमिश, जैसे सूखे मेवे का भी सेवन कर सकते हैं।
हरियाली तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
अगर आप हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन अनाज, नमक, प्याज, लहसुन, मांसाहार, शराब, कॉफी जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये व्रत की शुद्धता को प्रभावित कर सकती हैं।
हरियाली तीज व्रत के नियम
- हरियाली व्रत के दिन व्रती को दिन में नहीं सोना चाहिए। इसलिए इस व्रत में दिन में न सोएं क्योंकि यह व्रत की शुद्धता को भंग कर सकता है।
- इस दिन व्रती को काले रंग की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में काले रंग के वस्त्र या वस्तुओं का प्रयोग व्रत में वर्जित माना गया है।
- अगर व्रत का संकल्प लिया है तो उसे बीच में अधूरा न छोड़ें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
- इस दिन ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें।
- इस दिन बाल और नाखून काटना वर्जित माना जाता है।
- हरियाली तीज के दिन पूजा के समय सिर को ढकें और बालों को अच्छे से बांधकर श्रद्धा भाव से पूजा करें।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।