Hariyali Teej 2023 Niyam: आज देशभर में हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही माता पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करने का विधान है। आज के दिन कुवांरी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती है। अखंड सौभाग्य पाने के लिए विभिन्न तरह के नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर क्या करें और क्या न करें।

हरियाली तीज पर करें ये काम

  • हर सुहागन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां जरूर पहनें। माना जाता है कि हरे रंग की चूड़ियां खुशी, अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है
  • हरियाली तीज व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को व्रत कथा का अवश्य पाठ करना चाहिए।
  • हरियाली तीज के दिन पूरी रात मां पार्वती से संबंधित गीतों को गाना चाहिए।
  • सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य का आशीर्वाद देती है।
  • हरियाली तीज पर बड़े-बुजुर्गों का आदर सम्मान करना चाहिए।
  • हरियाली तीज के दिन दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

हरियाली तीज पर न करें ये काम

  • हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है। इसलिए व्रत का पारण करने के बाद ही जल का पान करें।
  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव को दूध अर्पित किया जाता है। इसलिए इस दिन दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • हरियाली तीज की रात को व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को रात को सोना नहीं चाहिए, बल्कि रात भर जागरण करना चाहिए।  
  • हरियाली तीज के दिन महिलाओं को बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। मन को शांत रखकर मां पार्वती को पूजा-अर्चना करना चाहिए।
  • हरियाली तीज के दिन अपने पार्टनर से किसी भी प्रकार का विवाद या फिर झूठ नहीं बोलना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।