Happy Shivratri 2022 Wishes SMS, Messages: शिवरात्रि वैसे तो हर महीने आती है। लेकिन महाशिवरात्रि सालभर में एक बार ही आती है और इस पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। सुबह से ही भक्तों का तांता शिव मंदिर में लगना शुरू हो जाता है। साथ ही लोग अपने- अपने तरीके से पूजा- अर्चना करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही इस दिन पंचग्रही युति भी मकर राशि में बन रही है, जो लगभग 120 साल यह संयोग बन रहा है।

मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। वर्ष भर में 12 शिवरात्रियां आती हैं लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है, इसी कारण से इसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना जल और बेल पत्रों के द्वारा की जाती है। वहीं भगवान शिव के इस पर्व पर अपने प्रियजनों को इन मैसेज और फोटोज के जरिए बधाई दे सकते हैं।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि,
तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
महाशिवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं

ओम साधो जातये नम:।।
ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।।
ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

ये केसी घटा छाई हैं,
हवा में नई सुर्खी आई है,
फ़ैली है जो सुगंध हवा में जरुर
महादेव की महाशिवरात्रि आयी है।
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

सारा जग है प्रभु तेरी शरण में,
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में,
हम बनें भोले की चरणों की धूल,
आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 2022

किसी से रखा नहीं अब मेने कोई वास्ता,
अब शिव ही मेरी मंज़िल और शिव ही मेरा रास्ता,
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं…

Live Updates

Happy Mahashivratri 2022 Wishes: भगवान शिव के भक्तों को शेयर कीजिए स्पेशल Images, Status, Quotes, Messages and WhatsApp Greetings

10:33 (IST) 1 Mar 2022
ॐ नमःशिवाय !

कर्ता करे न कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महादेव से बड़ा न कोय

महाशिवरात्रि का पर्व आप सभी के लिए खुशियां लेकर आए।

09:34 (IST) 1 Mar 2022

09:32 (IST) 1 Mar 2022
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

मुझसे कोई छल नहीं,

तेरा कोई कल नहीं,

मौत के ही गर्भ में,

जिंदगी के पास हूं,

अंधकार का आकार हूं,

प्रकाश का मैं प्रकार हूं…

मैं शिव हूं। मैं शिव हूं। मैं शिव हूं।

09:06 (IST) 1 Mar 2022
भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर

भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर
सब बोले बम बम मचाये शोर
तुम भी भज लो हम भी भज ले,
ऊं नमः शिवाय गाओ चारो ओर
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

08:45 (IST) 1 Mar 2022
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई

अमृत पीने वाले देव हो गए,

बिष पीने वाले महादेव हो गए।

08:38 (IST) 1 Mar 2022
शिव की भक्ति से नूर मिलता है

शिव की भक्ति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुकून मिलता है

जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,

उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।

08:35 (IST) 1 Mar 2022

भोले की महिमा है अपरम्पार,

करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,

शिव की दया आप पर बनी रहे,

और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

08:26 (IST) 1 Mar 2022
पी के भांग जमा लो रंग

पी के भांग जमा लो रंग

जिन्दगी बीते खुशियों के संग

लेकर नाम शिव भोले का

दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

08:18 (IST) 1 Mar 2022

भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें,

ना रहे जीवन में कोई भी दुख,

हर ओर फैल जाए सुख ही सुख,

महाशिवरात्रि की बधाई!

08:14 (IST) 1 Mar 2022
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

एक पुष्प,

एक बेलपत्र,

एक लोटा जल की धार,

भोला कर दे सबका उद्धार,

महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में 1 मार्च 2022, मंगलवार को मनाई जा रही है। कोरोना से मुक्ति मिलने के बाद 2 साल में यह पहला मौका है जब पूरे उत्साह, भक्तिभाव और धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।