Happy Gurpurab/Guru Nanak Jayanti 2018 Wishes Images, Quotes, Pics, Status, SMS, Messages: संत गुरु नानक देव को सिख धर्म का संस्थापक और सबसे पहला गुरु माना जाता है। सिख धर्म के 10 गुरुओं में से पहले गुरु नानक जी का जन्मदिन गुरुपर्व के रूप मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती को दुनिया भर में कार्तिक के महीने में मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी इस अवसर मनाया जाएगा। इस बार नानक जयंती 23 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत ‘अखण्ड पाठ’ से होती है जो 48 घंटों तक चलता है। गुरु प्रकाश उत्सव से पहले, ‘नगरकिर्तन’ आयोजित किया जाता है। आप इस पर्व की शुभकामनाएं अपने दोस्तों और परिजनों को इन मैसेज और विशेज के जरिए दे सकते हैं।

गुरु गोविंद सिंह जी के दिव्य प्रेम और आशीर्वाद का आनंद लें। आप सभी को गुरु नानक जयंती मुबारक।

सभी सिखों और शुभचिंतकों को हैप्पी गुरुपर्व। आइए सभी गुरु नानक जयंती को एक साथ मनाएं।

अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के साथ गुरुपर्व मनाएं, और गुरु गोबिंद सिंह जी के दिव्य प्रेम का आनंद लें। गुरुपर्व मुबारक।

दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए,
बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
गुरु नानक जयंती के शुभ दिन की खूब शुभकामनाएं..!!!

नानक नीच कहे विचार,
वेरिया ना जाव एक वार,
जो टूड भावे सई भली कार,
तू सदा सलामत निरंकार
गुरपर्व दी लख लख बधाईयां..!

खालसा मेरा रूप है ख़ास,
खालसे में ही करू निवास,
खालसा अकाल पुरख की फ़ौज,
खालसा मेरा मित्र कहाए,
खालसा दे जन्म दिन दी सब को वधाई…

गुरु नानक देव जी आपको अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें, आपको शांति और आशीर्वाद दें और आपको अनंत आनंद और खुशी प्रदान करें।
गुरुपर्व मुबारक।

गुरु नानक देव जी के सद्कर्म
हमे सदा दिखाएँगे राह
वाहे गुरु के ज्ञान से,
सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे।
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाए।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्ब की शुभकामनायें।

Live Blog

Highlights

    16:29 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: गुरुवाणी का होता है पाठ

    लंगर का भोजन गुरुद्वारे के रसोईघर में आस्था और सेवा करने की भावना रखने वाले लोगों द्वारा ही बनाया जाता है। इस दिन कई गुरुद्वारों में रात के समय गुरुवाणी का पाठ होता है।

    15:00 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: सुबह में निकलती है फेरी

    गुरु पर्व के दिन सुबह 4-5 बजे से ही लोग गुरु नानक जी के भजन गाते हुए प्रभात फेरी निकालते हैं। ये फेरी गुरुद्वारे से शुरु होकर आस-पास की जगहों पर घूमकर गुरुद्वारे तक वापस जाती है। 

    14:00 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: गुरु ग्रंथ साहिब का होता है पाठ

    गुरु पर्व से एक दिन पहले नगरकीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारे से निकलता है। तीन दिन पहले से ही गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ पढ़ना शुरू कर दिया जाता है। इसका पाठ बिना रुके गुरु पर्व के दिन किया जाता है।

    13:12 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: प्रकाश उत्सव है यह पर्व

    गुरु पर्व इसलिए विशेष माना जाता है क्योंकि सिख धर्म में ऐसी मान्यता है कि गुरु नानक ने संसार में अध्यात्म की रौशनी फैलाई थी। इसलिए इस दिन को प्रकाश उत्सव के नाम से जाता है। 

    12:34 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: जानिए गुरु नानक साहब के बारे में

    गुरु नानक जी ने अपना पूरा जीवन आध्यात्मिकता की शक्ति को बताना में बिताया और अंत में उन्होनें सिख धर्म की स्थापना की थी।

    12:05 (IST)23 Nov 2018
    Happy Guru Nanak Jayanti 2018: गुरु नानक जयंती पर भेजें यह खास तस्वीर

    गुरु पर्व के दिन सभी सिख और गुरु नानक जी के अनुयायी नानक देव को याद करते हैं। इस दिन को उल्लास के साथ मनाता जाता है। 

    11:35 (IST)23 Nov 2018
    Happy Gurpurab 2018 Wishes: गुरु पर्व दी बधाई

    मेरो मेरो सभी कहत हैं, हित सों बाध्यौ चीत। अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की रीत॥ गुर पर्व दी बधाई!

    11:05 (IST)23 Nov 2018
    Happy Gurpurab 2018 Wishes: हैप्पी गुरुनानक जयंती

    मन मूरख अजहूं नहिं समुझत, सिख दै हारयो नीत। नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत॥ हैप्पी गुरुनानक जयंती।

    10:37 (IST)23 Nov 2018
    Happy Gurpurab 2018 Wishes: कीर्तन का है खास महत्व

    इस पर्व से एक दिन पहले नगर-कीर्तन किया जाता है जिसमें पूरे नगर में जुलूस आयोजित किये जाते हैं। ये जुलूस बहुत ही भव्य होते हैं। इनमें भारी तादात में लोग हिस्सा लेते हैं। 

    09:39 (IST)23 Nov 2018
    Happy Gurpurab 2018 Wishes: गुरु नानक जयंती शुभकामनाएं संदेश

    निया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है। – श्री गुरु नानक देव

    09:18 (IST)23 Nov 2018
    Happy Gurpurab 2018 Wishes: गुरु नानक जयंती शुभकामनाएं संदेश

    गुरु नानक देव जी के सद्कर्म, हमे सदा दिखाएँगे राह। वाहे गुरु के ज्ञान से, सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएँगे। गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाए।

    09:08 (IST)23 Nov 2018
    गुरु नानक जयंती शुभकामनाएं संदेश

    प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ। – श्री गुरु नानक देव

    09:06 (IST)23 Nov 2018
    गुरु नानक जयंती शुभकामनाएं संदेश

    कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरे देता है रंग हमको भरना पड़ता है। – श्री गुरु नानक देव

    08:42 (IST)23 Nov 2018
    गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

    सतगुरु सब दे काज संवारे, आप सब को प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां। Happy Guru Nanak Jayanti !