Hans Yog In Palm: व्यक्ति के हाथ में कुछ प्रमुख रेखाएं और चिह्न होते हैं। साथ ही इन रेखाओं से व्यक्ति के हाथ में राजयोगों का निर्माण होता है। इन राजयोगों के होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही इन लोगों को जीवन में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हंस योग के बारे में, जिसके हाथ में होने से व्यक्ति को सभी सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हात में कैसे बनता है हंस योग और इसके मनुष्य को क्या लाभ मिलते हैं…
हथेली में ऐसे होता है हंस योग का निर्माण
यदि हाथ में तर्जनी उंगली अनामिका से लंबी हो। साथ ही गुरु पर्वत पूरा तरह से विकसित हो। वहीं उस पर क्रॉस के चिह्न के अलावा कोई और निशान नहीं हो तो हंस योग बनता है।
हंस योग बनने के लाभ
जिस व्यक्ति की हथेली में हंस योग का निर्माण होता है। ऐसे लोगों का परसैनिलिटी आकर्षक होती है। वहीं ये लोग ये मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। साथ ही इन लोगों को मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग नौकरी में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र ही नाम और शौहरत हासिल कर लेते हैं। ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। साथ ही इनको गूढ़ विषयों की जानकारी होती है। साथ ही ये लोग सात्विक होते हैं। साथ ही इन लोगों की भगवान में पूर्ण श्रद्धा होती है।
गुरु बृहस्पति करते हैं निर्माण
इस योग का निर्माण गुरु ग्रह करते हैं। साथ ही यह पंचमहापुरुष में से एक योग है। ऐसे लोगों सत्य पसंद होता है। साथ ही इन लोगों को फ्रीडम पसंद होता है। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। मतलब संबंध अच्छे से निभाते हैं। ये लोग सेविंग करने में माहिर होते हैं। ये लोग मेहनती के साथ- साथ आशावादी भी होते हैं और भगवान में विश्वास रखने वाले होते हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में अपने प्रयासों से सदैव सफलता पाता है। उसकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। वह बहुत उन्नति करता है और वाहन, भवन और स्त्री सुख किसी बात में कोई कमी नहीं रहती।