Guru Vakri In Mesh Rashi: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। बता दें कि इस समय गुरु मेष राशि में विराजमान है। वहीं 4 सितंबर को वह इसी राशि में वक्री चाल से चलने लगे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा करीब 12 सालों के बाद हुआ है। मेष राशि में 31 दिसंबर तक वक्री चाल में चलेंगे। इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति पहले भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ धन लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार करने वालों को भी अधिक मुनाफा मिल सकता है। गुरु की दृष्टि पांचवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
सूर्य की राशि में गुरु बृहस्पति नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातको को लाभ मिलेगा। इस भाव को भूमि और भवन का लाभ होता है। ऐसे में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के साथ पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। संतान की इच्छा रखने वालों के दंपति को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि में गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के ने स्त्रोत खुलेंगे। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। करियर में भी सफलता मिलने से पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी में उन्नति मिलेगा और व्यापार में भी मुनाफा मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के हाथ कोई बड़ी डील सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।