Jupiter Vakri In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। इसलिए गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होगा महत्वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल के अंंत में मिथुन राशि में वक्री होंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आय में वृद्धि और करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनेगी मंगल और सूर्य देव की महायुति, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु बृहस्पति का सीधी चाल चलना सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

22 जुलाई को बनने जा रहा पावरफुल गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको यह समय अच्छा और सफलता भरा रहेगा। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक है, इसलिए इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही  इस दौरान विदेशी स्रोतों से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय व्यवसायियों के लिए यह समय व्यापार विस्तार के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में अनपेक्षित लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक जीवन में नए मित्र बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025