Guru Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी चाल में बदलाव कर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जून की शुरुआत में वृष राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। साथ ही व्यापारियों को उधार धन इस समय मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12 भाव में उदित होने जा रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं जातक करियर में बहुत ही तरक्की पाएंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो आपको शुभ साबित होंगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी में सफलता मिल सकती है। साथ ही करियर में अपने काम की बदौलत आप अपने कार्यस्थल में सराहना पाएंगे। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।