Guru Uday 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति जुलाई 2025 में मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरी करने वालों को नए साल में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। नए साल में शुभ योग के प्रभाव से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का उदित होना आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नौकरी करने वालों को नए साल में करियर के क्षेत्र में तरक्की के साथ-साथ अन्य लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आप अपनी नौकरी से काफी खुश नजर आएंगे। साथ ही आपको निवेस से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धन कमा सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं भाग्य का जीवन के हर क्षेत्र में साथ मिलेगा, जिससे पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।