Jupiter Transit In Vrishabha: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। देवताओं के गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इसके साथ ही अगर उसकी शुभ दृष्टि किसी राशि में पड़ती है, तो उस पर भी शुभ परिणाम पड़ता है। बता दें कि गुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे। इस राशि में 14 मई 2025 तक रहने वाले हैं। पूरे एक साल शुक्र की राशि में रहने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान गुरु अस्त, उदय और वक्री होने के साथ-साथ मार्गी होंगे। जिससे कुछ समय के लिए थोड़े बदलाव राशि पर देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2025 तक किन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ राशि में जाना लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इस राशि के गुरु भाग्य के स्वामी यानी नवम भाव के स्वामी होने के साथ द्वादश भाव के स्वामी है। इसके साथ ही इस राशि के वृषभ राशि में प्रवेश करके साल 2025 तक इस राशि के दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उत्तम आर्थिक स्थिति होगी। बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ-साथ धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। व्यापार में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। लंबे समय से रुका प्रोजेक्ट इस अवधि में पूरा हो सकता है। परिवार में किसी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरे भाव में बैठकर गुरु छठे, आठवें और दसवें भाव में दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पुराने से पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी खूब कामयाब होंगे। नए दोस्त बनेंगे। करियर में भी उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में गुरु अष्टम और एकादश भाव के स्वामी है और वह पहले भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु शुभ साबित होंगे। आप रिसर्च, ज्योतिष या फिर कोई गुप्तचर संबंधी क्षेत्रों में अच्छा काम कर सकते हैं। इसमें आपको सफलता हासिल होंगी। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपकी रुचि अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। एकादशी भाव के स्वामी होने के कारण आपको खूब धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। गुरु बृहस्पति की कृपा से लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। बृहस्पति की नवम दृष्टि आपके भाग्य भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातक तीर्थ यात्रा पर जा सकता है। जीवन से संतुष्ट होंगे।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु षष्ठ और नवम भाव के स्वामी है और वृषभ राशि में प्रवेश करके आपके एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। इच्छाओं के पूरे होने में आने वाली हर एक बाधा दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप खूब नाम कमाएंगे। इसके सात ही देवगुरु की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। इससे आपके करियर में एक अच्छी उड़ान आ सकती है। गुरु की शुभ दृष्टि आपके तृतीया, पंचम और सप्तम भाव में पड़ रही है। ऐसे में कार्यक्षेत्र के साथ बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।।इसके साथ ही धन अर्जित करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।