वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या अस्त होता है तो इसका सीधा प्रभान मानव पर पड़ता है। गुरु 22 फरवरी 2022 शनिवार को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 तक इसी स्थिति में रहेंगे। गुरु के अस्त होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनको विशेष लाभ होने वाला है।

वैदिक ज्‍योतिष में गुरु को सबसे शुभ और सात्विक ग्रह माना गया है क्‍योंकि यह शुभ फल में बढ़ोतरी करते हैं। यदि कुंडली में गुरु अच्‍छी स्थिति में है तो हर काम में व्‍यक्ति की किस्‍मत साथ देती है। उसे खूब सफलता और खुशियां मिलती हैं। जबकि गुरु की कुंडली में कमजोर स्थिति दुख और संघर्ष का कारण बनती है। आपको बता दें गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।

गुरु करते हैं सात्विक गुणों का विकास:

साथ ही गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति पर बृहस्पति ग्रह की कृपा बरसती है उस व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है।

5 राशियों को मिलेगा शुभ फल:

गुरु ग्रह का ये 2022 में यह परिवर्तन 5 राशियों – मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को गुरु के प्रभाव से अधिकांश कार्यों में सफलता, बिजनेस में लाभ, करियर में तरक्की के योग बनेंगे। इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐसा कुछ शुभ काम भी हो सकता है, जो भविष्‍य में बड़ा फायदा दे।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022