Guru Surya Ardhakendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। ऐसे ही देवताओं के गुरु बृहस्पति साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग होता रहता है। ऐसे ही गुरु का संयोग ग्रहों के राजा सूर्य के साथ हो रहा है, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय सूर्य सिंह और गुरु मिथुन राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य-गुरु के संयोग से बना अर्धकेंद्र योग कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर सूर्य-गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होगा, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस समय गुरु अपने मित्र ग्रह की राशि मिथुन और सूर्य स्वराशि सिंह राशि में विराजमान है। ऐसे में इन दोनों का संयोग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु और तीसरे भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आप जिस काम के लिए अधिक मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी, शासन-प्रशासन के कामों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा जाने वाला है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके साथ ही लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां अब हल हो सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। पिता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-गुरु का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लंबे समय से रुके काम पूरे होने साथ-साथ पूरे हो सकते हैं।इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही पिता और गुरु का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।