Guru Pushya Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में समय-समय़ पर कोई न कोई बदलाव होता रहता है। ऐसे में किसी न किसी प्रकार के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसे में दिवाली से कुछ दिन पहले ही 24 तारीख को काफी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे योग काफी समय के बाद बन रहे हैं। बता दें कि 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में गुरु पुष्य नक्षत्रों को काफी शुभ योगों में से एक माना जाता है। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इस दिन कोई भी शुभ काम जैसे वाहन, संपत्ति खरीदने से लेकर नया व्यापार शुरू करने, निवेश करने आदि के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ये दिन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है। आइए जानते हैं 24 अक्टूबर का दिन किन राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 52 मिनट से आरंभ हो रहा है, तो 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही गुरु पुष्य नक्षत्र सुबह 6 बजकर 28 मिनट से लेकर अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इसी अवधि में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। संपत्ति, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके काम की तारीफ की जा सकती है। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा खासा बोनस मिल सकता है। सहयोगियों का भी व्यवहार आपके प्रति अच्छा हो सकता है। अगर आप कोई व्यापार या बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करने से आपको कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए भी गुरु पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग किस्मत चमका सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही घर में खुशियां ही खुशियों का आगमन होगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके द्वारा व्यापार में किए गए निवेश से अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। शेयर मार्केट में किए गए निवेश से आपको अच्छा धन लाभ मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि ( Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी गुरु पुष्य नक्षत्र खुशियां लेकर आ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके साथ ही कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। पार्टनरशिप में किए जा रहे व्यापार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप में जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब सही हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024