Guru Pushya Yoga 2023: दिसंबर माह के अंत में गुरु पुष्य नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। गुरु पुष्य योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस शुभ योग को कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि वाला माना जाता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में खरीदारी, व्यापार संबंधी काम करना काफी माना जाता है। इस दिन देवी-देवता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 29 दिसंबर को सुबह 1 बजकर 4 मिनट में शुरू हो रहा है, जो 30 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो रहा है। बता दें कि पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन लग रहा है। इसलिए इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाएगा। इसके अलावा इसे गुरु पुष्य योग भी कहा जाता है। गुरु पुष्य योग 12 राशियों के जीवन में प्रभाव डालेगा। लेकिन इन तीन राशियों के जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं साल के अंत में बनने वाले गुरु पुष्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गुरु पुष्य योग मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतगा। नए साल में निवेश करने से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। बिजनेस की बात करें,तो भी लाभ ही लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुकी हुए डील साइन हो सकती है। मुनाफा मिलने के भी पूरे आसार है।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
गुरु पुष्य योग वृषभ राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नई संपत्ति, वाहन या घर खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। धन-दौलत की अपार वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु पुष्य योग तुला राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही उच्च अधिकारी आपके काम को देखते हुए सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है। इसलिए आप अधिक बुजी रह सकते हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।