Guru Pushya Yog 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी माह की 25 तारीख काफी खास है। इस दिन पौष पूर्णिमा होने के साथ-साथ कई अद्भुत योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे योग सालों के बाद एक साथ बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन कुछ चीजें लेकर आने से कभी भी व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं 25 जनवरी 2024 को कौन सी चीजें लाना माना जा रहा है शुभ…
25 जनवरी को पौष पूर्णिमा
हर मास में अमावस्या के बाद पूर्णिमा आती है। इसके साथ ही नए माह का आरंभ हो जाता है। ऐसे ही पौष माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान के साथ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
25 जनवरी को बन रहे हैं ये अद्भुत योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि, प्रीति योग के साथ गुरु पुष्य योग बन रहा है। जहां सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहने वाला है। इसके साथ ही रवि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक है। इसके साथ ही गुरु पुष्य और अमृत सिद्धि योग सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 26 जनवरी को सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक है।
गुरु पुष्य नक्षत्र में खरीदें ये चीजें
चने की दाल
25 जनवरी को गुरु पुष्य योग के समय चने की दाल खरीदकर ला सकते हैं, क्योंकि यह गुरु से संबंधित होती है। ऐसे में कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मां लक्ष्मी भी अति प्रसन्न रहती हैं।
सोना-चांदी
गुरु पुष्य़ योग में सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इन्हें सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को अति प्रसन्न है। इसलिए इस दिन अपने हिसाब से सोना-चांदी के आभूषण या फिर सिक्का खरीद सकते हैं। इससे धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।
वाहन -संपत्ति
25 जनवरी को बन रहे योग में वाहन , घर या फिर किसी भी तरह का वाहन खरीदना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
पूजा संबंधी चीजें
25 जनवरी को आप पूजा-पाठ से संबंधित चीजें जैसे सिंदूर, अक्षत, धार्मिक पुस्तके, देवी-देवता की तस्वीर आदि खरीदकर ला सकते हैं। इससे भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
करें ये पाठ
अगर आप इस अद्भुत योग में कोई भी चीज खरीद नहीं पा रहे हैं, तो मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।