Guru Purnima 2022 Upay and Remedies in Hindi: हिंदू धर्म में गुरु का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही गुरु का स्थान भगवान से ऊंचा बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगर व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह उच्च (सकारात्मक) विराजमान हो तो व्यक्ति को यश, कीर्ति, वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही उसे समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होती है। गुरु पूजा के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष माना गया है। इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पड़ रही है। साथ ही इस बार गुरु पूर्णिमा पर 4 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इस संयोग में संयोग में गुरु पूजन- उपाय से जन्मकुंडली के सारे दोष समाप्त हो जायेंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

करें गुरु की चरण वंदना: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु और शिष्य के बीच आस्था और वंदन का दिन है। इस दिन गुरु के चरण को धोकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। जिनके गुरु नहीं है वो गुरु के चरण पादुका की पूजा कर सकता है।

गुरु को करें ये चीजें भेंट: गुरु पूर्णिमा के दिन आप गुरु को वस्त्र, पादुका आदि अन्य चीजें भेंट कर सकते हैं। साथ ही माता-पिता को व्यक्ति को प्रथम गुरु कहा गया है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन माता पिता को एक स्थान पर बैठाकर उनकी प्रदक्षिणा यानी परिक्रमा करें और उनके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

इस मंत्र का करें जाप: गुरु दोष को दूर करने का एक उपाय गुरु के मंत्र का जाप करना भी है। गुरु ग्रह के मंत्र ओम बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में गुरु का नकारात्मक दोष दूर हो जाएगा। 

इन चीजों का लगाएं तिलक: गुरु पूर्णिमा के दिन माथे पर हल्की या चंदन का तिलक लगाना चाहिए। साथ ही पीले वस्त्र ही धारण करने चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होते हैं।

भगवान विष्णु की करें पूजा: गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष विधान है। इसलिए भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें पीले फूल, फल, अक्षत्, चंदन, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, बेसन के लड्डू आदि अर्पित करें। ऐसा करने आपको भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।