Guru Purnima 2022 Planets Combination: वैसे तो हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ महीने की पूर्णिमा बेहद खास होती है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन का महत्व बताया गया है।
मान्यता है कि इस दिन गुरु की पूजा करने से कुंडली के गुरु दोष दूर होते हैं। पंचांग के अनुसार इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन 3 प्रमुख ग्रह एक ही राशि में विराजमान होंगे।
पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह मिथुन राशि में विराजमान होंगे। त्रिग्रही योग तब बनता है जब 3 ग्रह एक ही राशि में हों। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ होता है। यह अद्भुत संयोग कुछ राशियों पर बहुत ही शुभ प्रभाव डालेगा। इस राशि के जातकों को बहुत धन लाभ होगा।
गुरु पूर्णिमा को हो रही है इन ग्रहों की युति
ज्योतिष के अनुसार सूर्य 16 जुलाई को रात 10:56 बजे मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। वहीं अगर बुध की बात करें तो 2 जुलाई से 16 जुलाई तक यह मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। वहीं शुक्र 13 जुलाई की सुबह 10:50 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति हो रही है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि में गुरु पूर्णिमा के दिन तीन ग्रह शुक्र, बुध और सूर्य की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। करियर को नई उड़ान मिलेगी। वहीं दूसरी ओर नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। अच्छे कर्म करने से सफलता मिलेगी। वहीं लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से पूरा होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आने वाली हर समस्या का निवारण होगा। शारीरिक और मानसिक तनाव से भी आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर उन्हें प्रशंसा मिल सकती है। उनके बॉस उनके काम से बहुत खुश होंगे। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं। निवेश उनके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोग भवन या नया वाहन खरीद सकते हैं।