Guru Pradosh Vrat November 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने 2 बार प्रदोष व्रत किए जाते हैं, पहला शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिवजी की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। फिलहाल मार्गशीर्ष मास चल रहा है और इस बार मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त, नियम और महत्व के बारे में।

मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष आज (Margshirsha Pradosh Vrat 2024)

मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और 29 नवंबर की सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। चूंकि 28 तारीख को ही प्रदोष काल है, इसलिए इस दिन व्रत रखा जाएगा। इस बार 28 नवंबर को गुरुवार पड़ रहा है इसलिए यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए यह दिन सबसे उत्तम माना जाता है।

प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त (Margshirsha Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat)

पूजा का शुभ मुहूर्त 28 नवंबर की शाम 6:23 से रात 8 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस समय शिवजी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

प्रदोष व्रत के नियम (Margshirsha Pradosh Vrat 2024 Niyam)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और नहाकर साफ कपड़े पहनें। सूर्योदय से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं और व्रत का संकल्प लें। उसके बाद पूजा स्थान को साफ करें और भगवान शिव का पंचामृत (दूध, दही, शहद, गंगाजल और चीनी) से अभिषेक करें। शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, धूप और दीप चढ़ाएं। माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। प्रदोष व्रत की कथा और शिव चालीसा पढ़ें। अंत में शिवजी की आरती करें। पूजा के बाद भोजन बनाकर पहले गाय को खिलाएं, फिर खुद भोजन करके व्रत खोलें।

गुरु प्रदोष व्रत महत्व (Pradosh Vrat 2024 Importance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है और हर काम में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024