Guru Pradosh Vrat 2024 in November: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत भोलेनाथ को समर्पित होता है। आपको बता दें कि साल में कुल 24 प्रदोष पड़ते हैं। जिसमें एक शुक्ल पक्ष का तो वहीं दूसरा कृष्ण पक्ष का। मान्यता है जो सच्चे मन से व्रत रखकरभगवान शिव और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही धन- समृद्धि जीवन में बनी रहती है। इसके अलावा विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं यहां बात करने जा रहे हैं मार्गशीर्ष माह के गुरु प्रदोष व्रत के बारे में, जो इस बार 28 नवंबर को रखा जाएगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व…

गुरु प्रदोष व्रत तिथि 2024 (Guru Pradosh Vrat 2024 Date)

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की का आरंभ 28 नवंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर हो रहा है और तिथि का अंत 29 नवंबर को सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में यह व्रत गुरुवार, 28 नवंबर को रखा जाएगा. गुरुवार के दिन होने से यह गुरु प्रदोष व्रत कहलाएगा।

प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

पंचांग के मुताबिक गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 23 से शुरू होकर लेकर शाम 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भक्तों को पूजा करने के लिए कुल 2 घंटे 24 मिनट का समय मिलेगा। इस बीच में पूजा- अर्चना कर सकते हैं। वहीं गुरु प्रदोष व्रत पर शाम को भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, फूल, धतूरा, गंगाजल, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें। फिर प्रदोष की कथा पढ़ें और शिव जी की आरती करें। 

गुरु प्रदोष व्रत महत्व

गुरु प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करने पर सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ ही जिन लोगों के विवाह में अड़चन आ रही हो तो इस व्रत को रखने से विवाह के योग बनते हैं। वहीं जीवन में धन- संपन्नता बनी रहती है। वहीं कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति होती है। साथ ही उनके अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024