Guru Enter Krittika Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 16 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि कृतिका नक्षत्र में सूर्य देव का आधिपत्य है और सूर्य देव के गुरु ग्रह मित्र हैं। ऐसे में गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। राजनीति में सफलता मिल सकती है। साथ ही धन – दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के मान- सम्मान और दशम स्थान का स्वामी गुरु ग्रह 11वें भाव में स्थित रहेगा। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं और चुनाव लड़ रहे हैं तो आप चुनाव जीत सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। लेकिन आप लोगों को अपनी राशि के स्वामी बुध से संबंधित दान और मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा का नक्षत्र हैं रोहिणी। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह का कर्म और लाभ स्थान पर विचरण रहेगा। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको विदेशों से लाभ होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु बृहस्पति का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी 1 मई को कृतिका नक्षत्र में चलेगा। इसलिए इस समय आपको धनलाभ होगा। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अगर आप राजनीति में हैं तो आप 1 मई से पहले चुनाव जीत सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024